SID Ki SIP: शेयर बाजार (Share Market) में लंबी अवधि का नजरिया निवेशकों को दमदार रिटर्न दिला सकता है. ज़ी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ क्‍वालिटी शेयर लेकर आए हैं. इस बार की थीम  'लिटिल वंडर्स ' (Little Wonders) है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वॉलिटी शेयर Safari Industries, Gabriel India, EMI और NCC को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 1 साल के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं  Little Wonders थीम

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, आज की थीम 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका' है. थीम का नाम 'लिटिल वंडर्स' है. ये स्‍मॉल कैप कंपनियों के बारे में है. अभी हाल में ही पहली तिमाही के नतीजे बीते हैं. घरेलू करोबार वाली कंपनियों के लिए Q1 नतीजे मजबूत रहे. कई स्‍मॉल कैप का पहली तिमाही में प्रदर्शन दमदार रहा है. कॉरपोरेट अर्निंग्‍स मजबूत है. रॉ मैटीरियल्‍स की कीमतें घटी हैं. जिसके चलते मार्जिन्‍स एक्‍सपेंशन देखा गया है. 

उनका कहना है, BSE स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स के आधार पर ये बेस्‍ट ऑफ द लॉट स्‍मॉल कैप कंपनियों हैं. BSE स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स का रिटर्न 20 फीसदी रहा है. जबकि BSE सेंसेक्‍स का रिटर्न 5 फीसदी रहा है. आगे फेस्टिव सीजन हमाने सामने है. ये सभी कंपनियां प्रीमियममाइजेशन पर भरोसा करती हैं, जिनके चलते इनके मार्जिन्‍स बेहतर हो रहे हैं. FY24 के गाइडेंस इन कंपनियों के अच्‍छे हैं. साथ ही इनके कैपेक्‍स और एक्‍सपेंशन प्‍लान हैं. 

SID की SIP: Little Wonders

Safari Industries

लक्ष्य                          ₹4000 

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%

Gabriel India

लक्ष्य                          ₹325 

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%

EMI 

लक्ष्य                          ₹164 

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%

NCC  

लक्ष्य                          ₹164 

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%