SID Ki SIP Theme Stocks: मजबूत संकेतों के दम पर घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने बुधवार (3 जुलाई) को नया हाई बनाया. बाजार खुलते ही नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया. तेजी के बीच लॉन्‍ग टर्म के नजरिए से पोर्टफोलियो में क्‍वॉलिटी शेयर जोरदार रिटर्न दिला सकता है. ज़ी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ दमदार शेयर लेकर आए हैं. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सेडानी ने इस बार की थीम 'रुतबा' (Rutba) है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वॉलिटी स्‍टॉक Coal India, Interglobe Aviation, BEL, Hindalco को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 1 साल के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं Rutba थीम

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, जो शेयर अपने सेक्टर में दबदबा रखते हैं, ट्रेड सेटर हैं, उन पर आज की थीम है. इसमें मार्केट लीडर और सेक्टर लीडर कंपिनयां शामिल हैं. नए प्रोडक्ट लाते हैं. साथ ही इनके पास प्राइसिंग पावर भी रहती है. कैपेक्स इनका मजबूत है. मार्केट शेयर मजबूत है. सरकार के सबसे बड़े रिफॉर्म का इनका फायदा होता है. अपने सेगमेंट में इनका मार्केट शेयर दमदार है. मजबूत कॉरपेारेट गवर्नेंस से लार्जकैप का मैनेजमेंट भरोसेमंद है. 

SID की SIP: Rutba 

Coal India

लक्ष्य                          ₹545 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Interglobe Aviation

लक्ष्य                          ₹4640 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

BEL

लक्ष्य                          ₹335 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Hindalco

लक्ष्य                          ₹850 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%