SID Ki SIP Theme Stocks: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार (25 सितंबर) को उतार-चढ़ाव रहा. कारोबार के आखिर में अच्छी रिकवरी देखने को मिली. बाजार के इस उठापटक के बीच लॉन्‍ग टर्म में मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर अच्छा रिटर्न दिला सकते हैं. जी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर दमदार शेयर लेकर आए हैं.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने इस बार की थीम 'मेटल बूस्टर्स' (Metal Boosters) चुनी है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वॉलिटी स्‍टॉक Hindalco, JSPL, JSW Steel, Coal India को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 3-4 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह है. 

क्‍यों चुनीं Metal Boosters थीम

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, दुनियाभर में जिस तरह रेट कट का माहौल बना है. उस तरह ग्लोबल कमोडिटी पर थीम बननी चाहिए. इसलिए आज की थीम है मेटल बूस्टर्स. इनमें मेटल एंड माइनिंग स्पेस से चुनिंदा स्टॉक शामिल किए गए हैं. 

सेडानी का कहना है, स्टील इंडस्ट्री देश की जीडीपी में 2 फीसदी कंट्रीब्यूट करता है. दुनिया में भारत दूसरा सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है. 8-10 फीसदी सीएजीआर है. चीन के राहत पैकेज से मेटल्स में ग्लोबल डिमांड बढ़ेगी. 2030-31 तक क्रूड स्टील क्षमता बढ़कर 300 एमटी करने का लक्ष्य है. सरकार ने इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की है. सरकार का कैपेक्स दमदार है. 

SID की SIP: Metal Boosters 

Hindalco 

लक्ष्य                          ₹800 

एलोकेशन                    25%

JSPL

लक्ष्य                          ₹1115 

एलोकेशन                    25%

JSW Steel

लक्ष्य                          ₹1080 

एलोकेशन                    25%

Coal India

लक्ष्य                          ₹545 

एलोकेशन                    25%