SID Ki SIP: बजट से पहले शेयर बाजार (Share Market) में लंबी अवधि का नजरिया निवेश का अच्‍छा मौका है. जी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ क्‍वॉलिटी शेयर लेकर आए हैं. इस बार की थीम ग्रोथ रोडमैप (Growth Roadmap) है. उन्‍होंने इसमें 5 क्‍वॉलिटी शेयर Jupiter Wagons, Paras Defence, ACE, IKIO Lighting, Welspun Corp को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 6-12 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं  Growth Roadmap थीम 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, बजट आने वाला है. बजट पर हम चर्चा भी कर रहे हैं. ऐसे में आज की थीम 'ग्रोथ रोडमैप' है. बजट से ग्रोथ को रोडमैप मिलता है. अलग-अलग सेक्‍टर्स पर इसका असर पड़ता है. अंतरिम बजट में खपत और मैन्‍युफैक्‍चरिंग ग्रोथ पर फोकस हो सकता है. सरकार ग्रोथ के लिए प्राइवेट इन्‍वेस्‍टमेंट को प्रोत्‍साहित कर सकती है. साथ ही साथ जिस हिसाब से हर साल सरकारी कैपेक्‍स बढ़ता जा रहा है, यहां पर भी कैपेक्‍स 10-15 फीसदी बढ़ सकता है. 

सेडानी का कहना है कि इंफ्रा, रोड, रेलवे, कैपिटल गुड्स, कंस्‍ट्रक्‍शंस  सभी सेगमेंट को बूस्‍ट मिल सकता है. आवंटन जोरदार हो रहे हैं. रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है. एमएसएमई पर फोकस है. हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट पर काम चल रहा है. ऐसे में इस अंतरिम बजट में भी सभी सेगमेंट को कुछ न कुछ बूस्‍ट जरूर मिल सकता है. ऐसे में बजट से पहले इस गिरावट में अगल-अलग सेगमेंट से चुनिंदा मिडकैप स्‍टॉक्‍स में अगले 6-12 महीने के नजरिए से खरीदारी की सलाह है.  

SID की SIP: Growth Roadmap

Jupiter Wagons

लक्ष्य                          ₹445

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     20%

Paras Defence

लक्ष्य                          ₹858

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     20%

ACE

लक्ष्य                          ₹1000

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     20%

IKIO Lighting

लक्ष्य                          ₹390

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     20%

Welspun Corp

लक्ष्य                          ₹700

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     20%