Navratri 2024 Special Metro Train Service: 3 अक्टूबर से मां दुर्गा की उपासना का त्योहार नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. ऐसे में होने वाले आयोजनों में शामिल माता के भक्तों की सुविधा को देखते हुए मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) ने 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच मेट्रो ट्रेनों की सेवाओं के विस्तार करने का ऐलान किया है. इस दौरान हर दिन 15 मिनट के अंतराल के साथ 12 एक्स्ट्रा सर्विस को चलाया जाएगा. इस सुविधा के जरिए आधी रात में होने वाले उत्सवों में शामिल लोगों को वापसी के लिए सुविधाजनक और किफायती साधन मिलेगी. ये फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद आया है. 

हर रोज 12 एक्स्ट्रा सर्विस का ऐलान

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) के द्वारा जारी एक रिलीज के मुताबिक, 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच मौजूदा 282 डेली सर्विस की ट्रेनें चलाई जाएंगी. 

 

इसके साथ प्रतिदिन नवरात्रि के लिए 12 अतिरिक्त सर्विस चलाई जाएंगी, जिसका मतलब है कि डेली कुल 294 ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये अतिरिक्त ट्रेनों की योजना अंधेरी पश्चिम से गुंडावली और गुंडावली से अंधेरी पश्चिम तक रात 11 बजे के बाद बनाई जाएगी.

हर 15 मिनट के अंतराल में चलेगी मेट्रो

मुंबई मेट्रो ने बताया, "नवरात्रि समारोह में भाग लेने वाले देर रात के यात्रियों की सुविधा के लिए, 7 अक्टूबर और 11 अक्टूबर, 2024 के बीच अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं प्रदान की जाएंगी. इन तिथियों के दौरान, 15 मिनट के अंतराल पर प्रतिदिन 12 अतिरिक्त यात्राएं संचालित की जाएंगी. यह सुनिश्चित करने के लिए कि आधी रात के उत्सव में भाग लेने वाले नागरिक सुविधाजनक और आर्थिक रूप से यात्रा कर सकें."