SID Ki SIP Theme Stocks: पॉजिटिव ग्लोबल संकतों के दम पर भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार (9 अक्टूबर) को तेज शुरुआत हुई. बीते कुछ सेशन की गिरावट के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी है. बाजार के इस उतार-चढ़ाव के बीच लॉन्‍ग टर्म में मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर अच्छा रिटर्न दिला सकते हैं. जी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ दमदार शेयर लेकर आए हैं.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने इस बार की थीम 'ग्लोकल' (Glocal) चुनी है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वॉलिटी स्‍टॉक Schaeffler India, Cummins, Kansai Nerolac, United Breweries को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 3 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं Glocal थीम

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, आज की थीम 'ग्लोकल' है. यानी, ऐसी ग्लोबल कंपनियां जो लोकल में काम कर रही हैं. यह मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) की थीम पर है. ये दमदार फंडामेंटल्स और ग्लोबल झटकों से बेअसर MNCs हैं. इन पर खरीदारी की राय है. निफ्टी MNCs इंडेक्स में पिछले एक साल में 43 फीसदी की तेजी है. एक बड़ी MNCs ह्युंदै मोटर का आईपीओ आने वाला है. यह एक बड़ा बूस्ट होगा. 

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है कि ये MNCs कंपनियां एडवांस टेक्नोलॉजी, क्वॉलिटी प्रोडक्ट्स, मजबूत ब्रांड प्रजेंस लाती हैं. इनकी बैलेंस शीट दमदार होती है. RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) भी काफी बेहतर होता है. कर्ज कम होने के साथ कॉरपोरेट गवर्नेंस बेहतर होता है. साथ ही साथ ये कंपनियां इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IP) लेकर आती हैं. इसके चलते अपने प्रोडक्ट्स में और भी ज्यादा इनोवेशन ये कर सकती हैं.    

SID की SIP: Glocal

Schaeffler India

लक्ष्य                          ₹4500

रिटर्न                 -- 

एलोकेशन                    25%

Cummins 

लक्ष्य                          ₹6600

रिटर्न                -- 

एलोकेशन                    25%

Kansai Nerolac

लक्ष्य                          ₹340

रिटर्न                -- 

एलोकेशन                    25%

United Breweries

लक्ष्य                          ₹2350

रिटर्न                -- 

एलोकेशन                    25%