SID Ki SIP Theme Stocks: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार (28 अगस्‍त) को को सपाट शुरुआत हुई. हालांकि, इंडेक्‍स ने नया हाई भी बनाया. उतार-चढ़ाव वाले इस बाजार में लॉन्‍ग टर्म के नजरिए से पोर्टफोलियो में क्‍वॉलिटी शेयर तगड़ा रिटर्न दिला सकता है. ज़ी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ दमदार शेयर लेकर आए हैं.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्‍सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने इस बार की थीम रेडी टू राइज (Ready to Rise) चुनी है. उन्‍होंने इसमें 4  क्‍वॉलिटी स्‍टॉक VPRPL, Rainbow Childrenls, EMI, V Mart Retail को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 1 साल के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं 'Ready to Rise' थीम? 

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने इस हफ्ते की थीम रेडी टू राइज (Ready to Rise) चुनी है. यानी, इस थीम में ऐसी कंपनियां हैं, जिनका बिजनेस रीजनल से नेशनल की ओर जा रहा है. उनका कहना है, ये कंपनियां अब अपना एक्‍सपेंशन कर रही है. डिलिवर करने को तैयार हैं. साथ ही बिजनेस को लेकर रिस्‍क हटा रहे हैं. दूसरे सेक्‍टर में विस्‍तार से कंस्‍ट्रेशन जोखिम कम होगा. इनके पास प्राइसिंग पावर भी है. इनके मैनेजमेंट दमदार हैं और ग्रोथ आउटलुक बेहतर है. 

SID की SIP: Ready to Rise

VPRPL

लक्ष्य                          ₹300 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Rainbow Childrenls

लक्ष्य                          ₹1430 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

EMI

लक्ष्य                          ₹279 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Vmart Retail 

लक्ष्य                          ₹4633 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%