SID Ki SIP Theme Stocks: घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार (26 जून) को तेजी है. उतार-चढ़ाव वाले बाजार में लंबी अवधि का नजरिया अच्छी कमाई करा सकता है. जी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ दमदार शेयर लेकर आए हैं. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने इस बार की थीम न्यू स्क्वैड (New Squad)  रखी है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वॉलिटी स्‍टॉक Inox India, Jupiter Life, Senco Gold, TATA Tech को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 1 साल के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं New Squad थीम

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कई नई टीम हैं जैसेकि अमेरिका, यूगांडा, कनाडा. इनसे नए स्क्वैड बन रहे हैं. ऐसे ही स्क्वैड मार्केट में भी बन रहे हैं. ऐसे में आज की थीम 'न्यू स्क्वैड है. इस थीम पर 4 कंपनियों को चुना है. 

मार्केट एक्सपर्ट सेडानी का कहना है, ये कंपनियां हाल बीते 1 साल में लिस्ट हुई हैं. सालभर में करीब 88 आईपीओ आए हैं. इन्होंने करीब 95,000 करोड़ का फंड जुटाया है. इनका मैनेजमेंट दमदार है. ग्रोथ दमदार है. फंड जुटाने से इनके फ्यूचर ग्रोथ को बूस्ट मिलता है. यह नए सेगमेंट में एंट्री करने के लिए मिला है. इनमें सबसे बड़ी बात कि ये अनऑर्गनाइज से ऑर्गनाइज हुए हैं.

SID की SIP: New Squad

Inox India

लक्ष्य                          ₹1675 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Jupiter Life

लक्ष्य                          ₹1380 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Senco Gold

लक्ष्य                          ₹1277 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

TATA Tech

लक्ष्य                          ₹1155 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%