Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ ₹420 सस्ता, दिल्ली में पेट्रोल बिक रहा ₹94.72 लीटर, जानिए बाकी शहरों में क्या हैं दाम
Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल पिछले एक हफ्ते में करीब 5 डॉलर यानी लगभग 420 रुपये प्रति बैरल तक सस्ता हो गया है. पिछले रविवार, 13 अक्टूबर को कच्चे तेल का दाम करीब 75.62 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 5 डॉलर तक घटकर 70.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. आइए जानते हैं आज रविवार 20 अक्टूबर 2024 को क्या हो गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल का दाम पिछले कुछ महीनों में काफी ऊपर-नीचे हो रहा है. कुछ वक्त पहले ही कच्चा तेल गिरते-गिरते इतना नीचे आ गया कि उसने करीब 3 साल के निचले स्तर को छू लिया. हालांकि, ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के चलते कच्चा तेल फिर से महंगा हो गया. लेकिन अगर पिछले हफ्ते की बात करें तो इस दौरान कच्चा तेल करीब 5 डॉलर यानी लगभग 420 रुपये प्रति बैरल तक सस्ता हो गया है. पिछले रविवार, 13 अक्टूबर को कच्चे तेल का दाम करीब 75.62 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 5 डॉलर तक घटकर 70.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी रविवार, 20 अक्टूबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी की जा चुकी हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई है.
वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?
मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 68 रुपये की तेजी के साथ 5,945 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 68 रुपये या 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,945 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 12,765 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल मामूली तेजी के साथ 70.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 74.45 डॉलर प्रति बैरल पर अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार कर रहा था.
जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 104.21 | 92.15 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.75 | 92.32 |
बेंगलुरु | 99.84 | 85.93 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.83 | 87.96 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
आखिरी बार मार्च में घटाई गई थीं कीमतें
TRENDING NOW
Failure Story: बायजू रवींद्रन बोले- 'दुबई नहीं भागा.. जल्द लौटूंगा', कभी थे ₹17545 करोड़ के मालिक, अब Net Worth हुई जीरो
बाजार बंद होने के बाद Defence PSU पर आई बड़ी खबर, सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर, 6 महीने में 105% दिया रिटर्न
Defence, Rail ट्रांसपोर्टेशन में इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बूस्ट, इन दो PSU ने मिलाया हाथ, जानिए पूरी डीटेल
15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं.
OMCs जारी करती हैं दाम
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
08:26 AM IST