SID Ki SIP Theme Stocks: कमजोर ग्लोबल संकतों के दम पर भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार (11 सितंबर) को सुस्त शुरुआत हुई. हालांकि बाद में अच्छी रिकवरी भी देखने को मिली. बाजार के इस उतार-चढ़ाव के बीच लॉन्‍ग टर्म में मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर अच्छा रिटर्न दिला सकते हैं. जी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ दमदार शेयर लेकर आए हैं.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने इस बार की थीम 'पावर चार्ज' (Power Charge) चुनी है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वॉलिटी स्‍टॉक NHPC,  NLC India, NTPC, SW Solar को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 6 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं Power Charge थीम

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, आज की थीम 'पावर चार्ज' है. यह थीम पावर सेक्टर की कंपनियों पर है. पावर सेक्टर इंडस्ट्रियल ग्रोथ लाने के लिए प्रमुख  ड्राइवर है. भारत बिजली का तीसरा सबसे बड़ा प्रोड्यूसर और कंज्यूमर है. कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 440 गीगावॉट है. इनमें थर्मल करीब 49 फीसदी है. हाइड्रो 12 फीसदी, सोलर 19 फीसदी और बाकी रिन्युएबल है.

उनका कहना है, कुल मिलकर जेनरेशनल और ट्रांसफॉर्मेशनल आने वाले समय में 2.2 गुना ग्रो हो सकता है. भारत सरकार 500 गीगावॉट की इन्स्टॉल रिन्युएबल कैपेसिटी की योजना 2030 तक ला रही है. पावर खपत 7-8 फीसदी सालाना देश में बढ़ सकता है. पावर सेक्टर के लिए 19500 करोड़ का आवंटन बजट में किया गया. आने वाले बजट में और आवंटन हो सकते हैं. 

SID की SIP: Power Charge

NHPC

लक्ष्य                          ₹125 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                    25%

NLC India

लक्ष्य                          ₹325 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                    25%

NTPC

लक्ष्य                          ₹424 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

SW Solar 

लक्ष्य                          ₹870 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%