SID Ki SIP Theme Stocks: कमजोर ग्‍लोबल संकतों के चलते भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार (4 अगस्‍त) को सपाट शुरुआत हुई. कमजोर बाजार में भी कई सेक्‍टर और स्‍टॉक्‍स लॉन्‍ग टर्म के लिए आकर्षक बने हैं. लॉन्‍ग टर्म में ये शेयर तगड़ा मुनाफा करा सकते हैं. जी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ दमदार शेयर लेकर आए हैं.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्‍सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने इस बार की थीम फेस्‍ट पे बेस्‍ट (Fest Pe Best) चुनी है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वॉलिटी स्‍टॉक Arvind Fashions, Tata Consumer, Varun Beverages, Bajaj Finance को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 3-6 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं 'Fest पे Best' थीम? 

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने इस हफ्ते की थीम फेस्टिवल से जुड़ा है. इसी पर आज की थीम Fest पे Best है. सालाना बिक्री का 30 फीसदी फेस्टिवल से आता है. ब्राड्स अपनी सेल लाते हैं, सबसे बड़ी शॉपिंग होती है.  गणेश चतुर्थी, दिवाली, नवरात्रि जैसे त्‍योहार हैं. 

मार्केट एक्‍सपर्ट का कहना है, कंपनियां प्रीमियमाइजेशन पर खर्च कर रही हैं. महंगाई कम है, लोगों की इनकम बढ़ रही है और मानसून भी सामान्‍य है. इन सबका कॉम्बिनेशन फेस्टिवल में है और इनसे जोरदार कंजम्‍प्‍शन धमाल देखने को मिल सकता है. कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स और फैशंस में 10 फीसदी सेल्‍स ग्रोथ की उम्‍मीद  है. 

SID की SIP: Fest पे Best

Arvind Fashions

लक्ष्य                          ₹689 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Tata Consumer

लक्ष्य                          ₹1265 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Varun Beverages

लक्ष्य                          ₹1900 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Bajaj Finance

लक्ष्य                          ₹8330 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%