10 Best Stocks to Buy: शेयर बाजार में तेजी के लिहाज से नवंबर और दिसंबर का महीना धमाकेदार रहा. साल के अंत में आई तेजी की वजह दमदार घरेलू संकेतों के साथ ग्लोबल मार्केट से भी सपोर्ट मिला. पहली बार सेंसेक्स 71000 और निफ्टी 21500 के पार निकल गया. रिकॉर्डतोड़ तेजी के चलते मार्केट वैल्यु के लिहाज से भारतीय शेयर बाजार दुनिया का 7वां सबसे बड़ा मार्केट बन गया है, क्योंकि मार्केट कैप पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया है. नए साल के शुरू होने में चंद दिन रह गए हैं. न्यू ईयर में खरीदारी के लिए घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 10 दमदार शेयर पिक किए हैं. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि BFSI, इंडस्ट्रियल, रियल एस्टेट, ऑटो और कंज्युमर डिस्क्रिशनरी सेक्टर अच्छा कर सकते हैं. 

NEW YEAR PICKS 2024: 10 धमाकेदार शेयर

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शेयर                              टारगेट 

SBI                               700

Hero Moto                   4480

Spandana Sphoorty    1200

L&T                             3660

Dalmia Bharat            2800

Tata Consumer          1110

Coal India                   380

Zomato                      135

Oil India                      410

Kajaria                       1580

शेयर बाजार में तेजी के ट्रिगर्स

देश की GDP ग्रोथ FY24 की पहली छमाही में 7.7% रही. इसकी वजह मैन्युफैक्चरिंग और इनवेस्टमेंट सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ रही. आर्थिक ग्रोथ आगे भी अच्छे रहने के अनुमान हैं. GST कलेक्शन, मंथली ऑटो नंबर्स, पावर डिमांड और PMI डाटा भी अच्छे रहने के संकेत मिल रहे. निफ्टी कंपनियों की सालाना आधार पर मुनाफे का ग्रोथ 30 फीसदी रहा. इससे मार्केट को सपोर्ट मिला. भाजपा की 3 राज्यों में जबरदस्त जीत से भी मार्केट को सपोर्ट मिला. क्योंकि इससे अगले साल लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ होती नजर आ रही.

ग्लोबल फैक्टर्स की बात करें तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों में 2024 में 3 कटौती के संकेत से विदेशी बाजारों में रौनक आई. इससे घरेलू मार्केट में भी तेजी देखने को मिली. डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में नरमी से बाजार में जमकर खरीदारी हुई. महंगाई भी घट रही है.  

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)