Stock market holidays in May 2023: Stock market holidays in May 2023: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market) बंद रहेगा. सोमवार (1 मई 2023) को एक्सचेंजों पर कोई कमाकाज नहीं होगा. बीएसई पर उपलब्ध हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, दोनों प्रमुख एक्सचेंज एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) के कारण बंद रहेंगे. बाजार में अगला कारोबार 2 मई को होगा.

1 मई को बंद रहेगा बाजार

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बीएसई के मुताबिक, इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट भी 1 मई को बंद रहेंगे. 1 मई, 1960 को बॉम्बे राज्य के विभाजन से भारत में महाराष्ट्र राज्यका गठन हुआ था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी सुबह के सत्र यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा. हालांकि, भारत का पहला लिस्टेड एक्सचेंज शाम के सत्र यानी शाम 5 बजे से रात 11:30 / रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा.

ये भी पढ़ें- कमाई का मौका! गांधारी साग की खेती से मोटा मुनाफा कमा सकते हैं किसान, जानिए खेती करने का तरीका

Stock market holiday in 2023 list

बीएसई की वेबसाइट https://www.bseindia.com/ पर उपलब्ध कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट के लिए 15 छुट्टियों को लिस्ट किया है.

PM Kisan: 14वीं किस्त के लिए निकाल लें ये डॉक्यूमेंट्स

हफ्तेभर में निफ्टी स्टॉक्स का हाल 

चढ़ने वाले स्टॉक्स

शेयर                     तेजी

Tata Cons          +9%

Larsen &Toubro +6.6%

SBI                     +6.30%

Nestle India       +6%

गिरने वाले स्टॉक्स

शेयर               गिरावट

HUL             -1.80%

Cipla            -0.64%

ONGC          -0.50%

Axis Bank     -0.42%

ये भी पढ़ें- Business Idea: जल्दी होना है अमीर तो शुरू करें ये काम, लाखों में होगी कमाई, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें