Petrol-Diesel Price: बेहद सस्ते लेवल पर पहुंच चुका है Crude Oil, अब क्या हो गईं डीजल-पेट्रोल की कीमतें?
Petrol-Diesel Price Today: अभी कच्चे तेल (Crude Oil Price) के दाम 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब घूम रहे हैं. आइए जानते हैं आज शनिवार 21 सितंबर 2024 को क्या हो गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price Today: पिछले कुछ महीनों से देखा जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है. ग्लोबल लेवल पर अभी कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब घूम रहा है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 21 सितंबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी की जा चुकी हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई है.
वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?
कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,931 रुपये प्रति बैरल रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अक्टूबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 32 रुपये या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,931 रुपये प्रति बैरल रह गया. इसमें 13,944 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.70 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.56 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 74.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.
जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 104.21 | 92.15 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.75 | 92.32 |
बेंगलुरु | 99.84 | 85.93 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.83 | 87.96 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
आखिरी बार मार्च में घटाई गई थीं कीमतें
TRENDING NOW
सिर्फ ₹20 लाख में होगा दिल्ली-NCR में अपना घर! 1239 फ्लैट्स के लिए शुरू हुई बुकिंग, देख लीजिए... छूट न जाए मौका
जिस काम पर मां को आती थी शर्म, बेटी ने उससे खड़ा किया ₹1300 करोड़ का बिजनेस, 4 साल पहले अंबानी से की बड़ी डील
दिमाग घूम जाएगा ये स्कीम जानकर: 50 की उम्र में रिटायर.. ₹1 लाख पेंशन.. फिर भी खाते में कम होने के बजाय बढ़ता ही जाएगा पैसा!
बुढ़ापे पर आपके पास होगा इतना पैसा कि संभाल नहीं पाएंगे, बस Retirement Planning करते समय दिमाग में रखें ये 4 पॉइंट्स
15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं.
OMCs जारी करती हैं दाम
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
08:23 AM IST