Bank Holiday 3rd October: नवरात्रि के पहले दिन कहां-कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी? नोट कर लीजिए
Bank Holiday 3rd October: गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन क्या आपके शहर में बैंकों की छुट्टी होगी? यहां जान लीजिए इसके बारे में-
Bank Holiday on Shardiya Navratri 2024: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा है. इस महीने में कई छुट्टियां पड़ने वाली हैं. बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर देशभर में बैंकों में छुट्टी है, वहीं गुरुवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) शुरू हो रहे हैं. साथ ही 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती भी है. ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल है कि क्या उनके शहर में नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे या नहीं. यहां जान लें इस बारे में.
देखें कहां बंद रहेंगे बैंक
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को देशभर में बैंकों में कामकाज होगा, लेकिन राजस्थान के सभी बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म से जुड़े लोगों का बड़ा पर्व है. तमाम जगहों पर इस दौरान दुर्गा पूजा की जाती है. ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन राजस्थान के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी. बाकी सभी राज्यों में काम सामान्य तरीके से जारी रहेगा.
ये है अक्टूबर में छुट्टियों की लिस्ट
1 अक्टूबर (मंगलवार): जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव
2 अक्टूबर (बुधवार): गांधी जयंती
3 अक्टूबर (गुरुवार): शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
10 अक्टूबर (गुरुवार): महासप्तमी
11 अक्टूबर (शुक्रवार): महानवमी
12 अक्टूबर (शनिवार): दशहरा और दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
14 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (दसैन), गंगटोक (सिक्किम)
16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर (गुरुवार): वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
26 अक्टूबर (शनिवार): परिग्रहण दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार
27 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
31 अक्टूबर (गुरुवार): नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और दिवाली
October 2024 | 1 | 2 | 3 | 10 | 11 | 12 | 14 | 16 | 17 | 26 | 31 |
Agartala | • | • | • | • | • | ||||||
Ahmedabad | • | • | |||||||||
Aizawl | • | • | |||||||||
Belapur | • | • | |||||||||
Bengaluru | • | • | • | • | |||||||
Bhopal | • | • | • | ||||||||
Bhubaneswar | • | • | • | • | |||||||
Chandigarh | • | • | • | ||||||||
Chennai | • | • | • | • | |||||||
Dehradun | • | • | |||||||||
Gangtok | • | • | • | • | |||||||
Guwahati | • | • | • | • | • | • | |||||
Hyderabad - Andhra Pradesh | • | • | • | ||||||||
Hyderabad - Telangana | • | • | • | ||||||||
Imphal | • | • | |||||||||
Itanagar | • | • | • | • | |||||||
Jaipur | • | • | • | • | |||||||
Jammu | • | • | • | • | |||||||
Kanpur | • | • | • | ||||||||
Kochi | • | • | • | ||||||||
Kohima | • | • | • | • | |||||||
Kolkata | • | • | • | • | • | • | |||||
Lucknow | • | • | • | ||||||||
Mumbai | • | • | |||||||||
Nagpur | • | • | |||||||||
New Delhi | • | • | • | ||||||||
Panaji | • | • | • | ||||||||
Patna | • | • | • | • | |||||||
Raipur | • | • | • | ||||||||
Ranchi | • | • | • | • | |||||||
Shillong | • | • | • | ||||||||
Shimla | • | • | • | • | |||||||
Srinagar | • | • | • | ||||||||
Thiruvananthapuram | • | • | • |
ऑनलाइन हो सकते हैं सारे काम
TRENDING NOW
शेयर में गिरावट के बीच कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए आई गुड न्यूज, ₹1241 करोड़ का मिला ऑर्डर, सालभर में दिया 110% रिटर्न
बाजार बंद होने के बाद Defence PSU पर आई बड़ी खबर, गुरुवार को शेयर पर होगा असर, 2 साल में 276% रिटर्न
बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है. हालांकि बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी क्योंकि छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं. लेकिन अगर आपका कोई ऐसा काम है जो बैंक में जाकर करना ही जरूरी है तो आपको इसे समय से निपटा लेना चाहिए.
12:21 PM IST