ICC ODI World Cup 2023: विश्व कप क्रिकेट, 4 साल में एक बार होने वाला क्रिकेट का महाकुंभ. साल 2023 में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इस बार भारत इस विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब भारत (India) पूरी तरह से क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) का मेजबानी करेगा. इससे पहले भारत ने हमेशा संयुक्त रूप से मेजबानी की भूमिका निभाई है. 46 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में कुल 10 मैदानों (Tournament Venues) पर मैच होने हैं. लेकिन, ICC ने 12 मैदानों (Cricket Stadiums) को चयनीत किया है. क्योंकि, दो मैदानों पर वार्म अप मैच भी खेले जाएंगे. 

10 मैदानों पर खेला जाएगा ICC ODI World Cup 2023

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वर्ल्ड कप के मैचों की शुरुआत 5 अक्टूबर को होगी. पूरा टूर्नामेंट राउंड रोबिन फॉर्मेट (round robin format) में खेला जाएगा. इसके बाद टॉप 4 टीमें नॉकआउट सेमीफाइनल तक पहुंचेंगी. ICC ने इसके लिए 10 मैदानों को चुना है. इन 10 मैदानों पर वर्ल्ड कप के मेन फॉर्मेट के मैच खेले जाएंगे. इनमें हैदारबाद (Hyderabad), अहमदाबाद (Ahmedabad), धर्मशाला (Dharamsala), दिल्ली (Delhi), चेन्नई (Chennai), लखनऊ (Lucknow), पुणे (Pune), बंगलुरु (Bengaluru), मुंबई (Mumbai) और कोलकाता (Kolkata) शामिल हैं.

2 और मैदान भी होंगे वर्ल्ड कप का हिस्सा

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के आयोजन में 10 के अलावा दो और मैदान भी हिस्सा होंगे. दरअसल, वर्ल्ड कप के लिए 29 सितंबर से वार्म अप मैच खेले जाएंगे. 3 अक्टूबर तक टीमें वार्मअप मैच खेले जाएंगे. इन मैचों को गुवाहाटी (Guwahati) और तिरुवनन्तपुरम (Thiruvananthapuram) में खेला जाएगा. हालांकि, कुछ वार्मअप मैच हैदराबाद में भी खेले जाएंगे. 

ICC ODI World Cup 2023 Full Schedule

  • 5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - अहमदाबाद
  • 6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 - हैदराबाद
  • 7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- धर्मशाला
  • 8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई
  • 9 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 हैदराबाद
  • 10 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- धर्मशाला
  • 11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली
  • 12 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 - हैदराबाद
  • 13 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका - लखनऊ
  • 14 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - चेन्नई
  • 15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान - अहमदाबाद
  • 16 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-2 - लखनऊ
  • 17 अक्टूबर- साउथ अफ्रीक बनाम क्वॉलीफायर-1 - धर्मशाला
  • 18 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान- चेन्नई
  • 19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश - पुणे
  • 20 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- बैंगलोर
  • 21 अक्टूबर- इंग्लैंड -साउथ अफ्रीका - मुंबई
  • 22 अक्टूबर- क्वॉलीफायर-1 बनाम क्लॉलीफायर-2 - लखनऊ
  • 23 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजलैंड- धर्मशाला
  • 24 अक्टूबर- साउथ अफ्रीका बनाम क्वॉलीफायर-2 - दिल्ली
  • 25 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-1 दिल्ली
  • 26 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-2 - बैंगलोर
  • 27 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका - चेन्नई
  • 28 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड - लखनऊ
  • 30 अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 - पुणे
  • 31 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - कोलकाता
  • 1 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका - पुणे
  • 2 नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-2 - मुंबई
  • 3 नवंबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 - लखनऊ
  • 4 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - अहमदाबाद
  • 4 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - बैंगलोर
  • 5 नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका - कोलकाता
  • 6 नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वॉलीफायर-2 - दिल्ली
  • 7 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान - मुंबई
  • 8 नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 - पुणे
  • 9 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-2- बैंगलोर
  • 10 नवंबर- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - अहमदाबाद
  • 11 नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-1 - बैंगलोर
  • 12 नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलकाता
  • 12 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- पुणे

कहां खेले जाएंगे नॉक आउट मुकाबले

15 नवंबर- सेमीफाइनल-1 - मुंबई

16 नवंबर- सेमीफाइनल-2 - कोलकाता

19 नवंबर - फाइनल- अहमदाबाद

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें