India Vs England Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के अगले मुकाबले में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा. यह मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम ने इस विश्व में शानदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से मात दी है. हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), अरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, नीलम संजीप जेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शार, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, कृष्णा पाठक (गोलकीपर), आकाशदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और ललित कुमार उपाध्याय. लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? भारत बनाम स्पेन 2023 हॉकी विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं. इस मैच से संबंधित कवरेज आप जागरण की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं. ऐसा है नॉकआउट दौर का कार्यक्रम ग्रुप दौर के मुकाबलों के बाद 22 जनवरी और 23 जनवरी को क्रॉस ओवर मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें ग्रुप दौर में दूसरे और तीसरे पायदान पर रही टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी. क्वार्टर फाइनल मुकाबले 24 और 25 जनवरी को भुवनेश्वर में खेले जाएंगे. सेमीफाइनल 27 जनवरी को और फाइनल 29 जनवरी को भुवनेश्वर में खेले जाएंगे. मैच तारीख दिन ग्रुप बनाम समय 13 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप A अर्जेंटीना बनाम दक्षिण अफ्रीका दोपहर 1.00 बजे 13 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप A ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस दोपहर 3.00 बजे 13 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप D इंग्लैंड बनाम वेल्स शाम 5.00 बजे 13 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप D भारत बनाम स्पेन शाम 7.00 बजे 14 जनवरी, शनिवार ग्रुप C न्यूज़ीलैंड बनाम चिली दोपहर 1.00 बजे 14 जनवरी, शनिवार ग्रुप C नीदरलैंड बनाम मलेशिया दोपहर 3.00 बजे 14 जनवरी, शनिवार ग्रुप B बेल्जियम बनाम कोरिया शाम 5.00 बजे 14 जनवरी, शनिवार ग्रुप B जर्मनी बनाम जापान शाम 7.00 बजे 15 जनवरी, रविवार ग्रुप D स्पेन बनाम वेल्स शाम 5.00 बजे 15 जनवरी, रविवार ग्रुप D इंग्लैंड बनाम भारत शाम 7.00 बजे 16 जनवरी, सोमवार ग्रुप C मलेशिया बनाम चिली दोपहर 1.00 बजे 16 जनवरी, सोमवार ग्रुप C न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड दोपहर 3.00 बजे 16 जनवरी, सोमवार ग्रुप A फ्रांस बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 5.00 बजे 16 जनवरी, सोमवार ग्रुप A अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 7.00 बजे 17 जनवरी, मंगलवार ग्रुप B कोरिया बनाम जापान शाम 5.00 बजे 17 जनवरी, मंगलवार ग्रुप B जर्मनी बनाम बेल्जियम शाम 7.00 बजे 19 जनवरी, गुरुवार ग्रुप C मलेशिया बनाम न्यूज़ीलैंड दोपहर 1.00 बजे 19 जनवरी, गुरुवार ग्रुप C नीदरलैंड बनाम चिली दोपहर 3.00 बजे 19 जनवरी, गुरुवार ग्रुप D स्पेन बनाम इंग्लैंड शाम 5.00 बजे 19 जनवरी, गुरुवार ग्रुप D भारत बनाम वेल्स शाम 7.00 बजे 20 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप A ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दोपहर 1.00 बजे 20 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप A फ्रांस बनाम अर्जेंटीना दोपहर 3.00 बजे 20 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप B बेल्जियम बनाम जापान शाम 5.00 बजे 20 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप B कोरिया बनाम जर्मनी शाम 7.00 बजे