G20 Summit New Delhi 2023: जी20 समिट की इस साल भारत अध्यक्षता कर रहा है. इस सम्मेलन का आयोजन 9 और 10 सितंबर को प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगा. इसके लिए दिल्ली के साथ भारत मंडपम को भी बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और कई मेहमान हिस्सा लेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार के G20 Summit की थीम, लोगो, मोटो और महत्व क्या है? जानिए पल-पल की अपडेट. 

G20 Summit 2023 की क्या है थीम? (G20 Summit 2023 Theme)

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

G20 Summit 2023 की इस बार की थीम Vasudhaiva Kutumbakam है. इसका मतलब होता है, एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य. 

क्या है G20 Summit 2023 का लोगो? (G20 Summit 2023 Logo)

भारत ने इस बार कमल के फूल के साथ धरती को अपना लोगो बनाया है. ये लोगो 3 रंग का है, जो इंडियन फ्लेग से लिया गया है. और ये रंग हैं- केसरिया, सफेद, हरा और नीला है. 

क्या है G20 Summit 2023 का मोटो? (G20 Summit 2023 Motto)

जी20 की मेज़बानी से भारत के रिश्ते काफी मज़बूत हो रहे हैं , ऐसा कहना है विशेषज्ञों का. उनका मानना है कि भारत की जी20 के लिए अध्यक्षता की भूमिका सदस्य देशों के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करने में मददगार साबित होगी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में उन देशों से निवेश आकर्षित करने का अवसर प्रदान करेगी.

क्या है G20 Summit 2023 का महत्व? (G20 Summit 2023 Significance)

G-20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी कहा जाता है, इस समूह के 19 देश सदस्य हैं, ग्रुप का 20वां सदस्य यूरोपीय संघ है. जी-20 समिट का आयोजन साल में एक बार होता है, हालांकि 2008 से शुरुआत के बाद 2009 और 2010 साल में जी-20 समिट का आयोजन दो-दो बार किया गया था. इस सम्‍मेलन में ग्रुप के सदस्‍य देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष को बुलाया जाता है और कुछ अन्‍य देशों को भी बुलाया जाता है. इसके बाद सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष बैठकर कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं. भारत की अध्‍यक्षता में इस साल जी-20 सम्‍मेलन दिल्‍ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने जा रहा है.

G20 Summit का वेन्यू क्या है (What is the G20 Summit Venue?)

G20 Summit 2023 का आयोजन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगा.

FATs on G20 Summit 2023 Delhi (How To Watch)

G20 Summit 2023 का क्या है शेड्यूल? (When is the G20 Summit 2023 Schedule?)

G20 Summit 2023 का प्रोग्राम 9 से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलता रहेगा. 

कौन-सा देश होस्ट कर रहा है G20 Summit? (Which country is hosting the G20 Summit?)

G20 Summit की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. 

कितने देश लेंगे इस G20 Summit में हिस्सा? (How many Countries will participate in the G20 Summit?)

G20 Summit 2023 में इस बार 20 देश हिस्सा ले रहे हैं. जी-20 ग्रुप में भारत के अलावा फ्रांस, चीन, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, अमेरिका, यूके, तुर्की, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, रूस, मैक्सिको, जापान, इटली, इंडोनेशिया तथा 20वें सदस्य के तौर पर यूरोपीय संघ शामिल है. ग्लोबल इकोनॉमी में करीब 80 फीसदी से ज्यादा का प्रतिनिधित्व करने वाले जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए एक बड़ा मौका है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें