Chandrayaan-3 Live Telecast Watch PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी पूरे देश की जनता के साथ आज चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखेंगे. पीएम मोदी 15वें BRICS समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं. दक्षिण अफ्रीका से पीएम मोदी चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग को वर्चुअल तरीके से देखेंगे. इसके अलावा पूरा समय ISRO (भारत अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र) के साथ भी जुड़े रहेंगे. ISRO के मुताबिक, चंद्रयान-3 चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंड होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और आज ये इतिहास रचने वाला है. आज शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंड करेगा और भारत की छाप छोड़ेगा. 

पूरा देश टकटकी लगाकर देखेगा

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि देश के अलग-अलग इलाकों से प्रार्थना करने और चंद्रयान के सफल लैंडिंग की कामना करने की वीडियो और फोटो आ रहे हैं. लंदन के Uxbridge में भारतीय स्टूडेंट और रिसर्च स्कॉलर्स ने आद्या शक्ति माताजी मंदिर में स्पेशल पूजा का आयोजन किया है. इसके अलावा वर्जीनिया में भारतीयों ने हवन का आयोजन किया है. 

देशभर में हो रही पूजा-नमाज़

विदेश के अलावा देश के कई इलाकों में पूजा आरती और नमाज़ पढ़ी जा रही है. चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंड करने की कामना करने के लिए ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया. इसके अलावा वाराणसी, भुवनेश्वर और प्रयागराज में लोगों के समूहों ने हवन किया और चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की. इसके अलावा लखनऊ में कुछ लोगों ने नमाज़ पढ़ी. 

शाम 5.20 बजे से शुरू होगा लाइव टेलीकास्ट

ISRO की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज शाम 5.20 बजे से चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर का लाइव टेलीकास्ट शुरू हो जाएगा. अगर आप लाइव टेलीकॉस्ट देखना चाहते हैं तो ISRO की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और पब्लिक ब्रॉडकास्ट DD National TV पर देख सकते हैं. बता दें कि 5.27 बजे से ये लाइव टेलीकॉस्ट देख सकते हैं. 

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें