साल बदलने के साथ कैलेंडर भी बदल जाता है. सारे त्‍योहारों की नई तिथियां आ जाती हैं. हर साल ग्रहण भी पड़ते हैं. जिस तरह लोगों को नए साल की छुट्टियों, व्रत-त्‍योहारों के बारे में जानने की उत्‍सुकता रहती है, उसी तरह नए साल में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) की जानकारी भी हर कोई रखना चाहता है. वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रहण एक खगोलीय घटना मानी गई है, लेकिन धार्मिक रूप से इसे शुभ नहीं माना जाता. आइए आपको बताते हैं कि साल 2023 में कुल कितने ग्रहण पड़ने जा रहे हैं.

कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे (Eclipse in 2023)

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ज्‍योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र की मानें तो नए साल में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे. दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे.  पहला ग्रहण अप्रैल के महीने में पड़ेगा. ये सूर्य ग्रहण होगा. इसके बाद दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो कि मई के महीने में पड़ेगा. इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण अक्‍टूबर के महीने में पड़ेंगे.

पहला सूर्य ग्रहण (First Surya Grahan 2023 Date)

पंचांग के अनुसार पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन पड़ेगा. लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा. इस कारण यहां सूतक भी मान्‍य नहीं होंगे. ये ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

पहला चंद्र ग्रहण (First Chandra Grahan 2023 Date)

पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा. भारत में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा, इस कारण से यहां सूतक काल भी मान्‍य होगा. हालांकि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. ये चंद्र ग्रहण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद और प्रशांत महासागर और अटलांटिक व अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. ये चंद्रग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे पर समाप्त हो जाएगा

दूसरा सूर्य ग्रहण (Second Surya Grahan 2023 Date)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. इसे पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में देखा जा सकेगा. भारत में न दिखने के कारण इसमें भी सूतक के नियम लागू नहीं होंगे.

दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Chandra Grahan 2023 Date)

दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रात में 01.06 बजे से 02.22 बजे तक लगेगा. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में भी नजर आएगा. इस कारण सूतक काल भी भारत में मान्‍य होगा.