IREDA IPO: प्राइमरी मार्केट में पब्लिक इश्यू की धूम है. इस कड़ी में सरकारी मिनीरत्न कंपनी IREDA भी कतार में है. IPO मंगलवार यानी 21 नवंबर से खुल जाएगा. इसमें पैसा लगाने की आखिरी तारीख 23 नवंबर है. सरकारी कंपनी IPO के जरिए 2150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. कंपनी न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट मीटर जैसे कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग, प्रोमोशन और डेवलपमेंट का काम करने वाली कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 30-32 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. 

IREDA IPO

  • 21 से 23 नवंबर तक खुला रहेगा
  • प्राइस बैंड: 30-32 रुपए प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 460 शेयर
  • न्यूनतम निवेश: 14720 रुपए
  • IPO साइज: 2150 करोड़ रुपए
  • फ्रेश इश्यू: 1290 करोड़ रुपए
  • OFS: 860 करोड़ रुपए

IREDA का कारोबार 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सरकारी मिनीरत्न कंपनी 1987 में स्थापित हुई.  भारत सरकार के न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होती है. इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी के स्टेटस वाली महत्वपूर्ण NBFC है. सिर्फ ग्रीन फाइनेंसिंग वाली देश की सबसे बड़ी NBFC है. सेक्टर में 36 साल से ज्यादा का अनुभव है. रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोमोशन और डेवलपमेंट के लिए सरकारी पहल में IREDA  की अहम भूमिका है. यह कंपनी न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट मीटर जैसे कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग, प्रोमोशन और डेवलपमेंट का काम करती है. 

IREDA: कंपनी का लेखा-जोखा

सेगमेंट (₹Cr)          Q1FY24            FY23           FY22

NII                         785                 1324            1128

मुनाफा                   579.3              864.6         633.5

नेट कैश फ्लो          222                  7.36             -89.8

IREDA: कंपनी का लेखा-जोखा

सेगमेंट (%)              Q1FY24      FY23       FY22

NIM                      1.68        3.32        3.75

ग्रॉस NPA              3.13       3.21        5.21

नेट NPA              1.65        1.66         3.12