IREDA IPO Listing: शेयर बाजार में बुधवार (29 नवंबर) को नए स्टॉक की एंट्री हुई. सरकारी क्षेत्र की कंपनी IREDA का पब्लिक इश्यू जबरदस्त प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. शेयर BSE और NSE पर 56.25% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. दोनों एक्सचेंज पर शेयर 50 रुपए रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. बता दें कि IPO 21-23 नवंबर को खुला था. कंपनी 2150 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लाई, जिसे निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. अंतिम दिन IPO करीब 39 गुना भरकर बंद हुआ था.

IREDA IPO लिस्टिंग पर अनिल सिंघवी

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने IREDA IPO के दौरान भी निवेशकों को अच्छे लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म के लिए अप्लाई करने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा कि लॉन्ग टर्म निवेशकों को HOLD की सलाह है. शेयर को पोर्टफोलियो में 2-3 साल के लिए रखें. शेयर अगर 40 रुपए के नीचे मिले तो फ्रेश खरीदारी की भी राय है.  

IREDA IPO

  • 21 से 23 नवंबर तक खुला 
  • इश्यू प्राइस: 32 रुपए प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 460 शेयर
  • IPO साइज: 2150 करोड़ रुपए
  • सब्सक्राइब: 38.80 गुना भरा

IREDA का कारोबार 

सरकारी मिनीरत्न कंपनी 1987 में स्थापित हुई.  भारत सरकार के न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होती है. इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी के स्टेटस वाली महत्वपूर्ण NBFC है. सिर्फ ग्रीन फाइनेंसिंग वाली देश की सबसे बड़ी NBFC है. सेक्टर में 36 साल से ज्यादा का अनुभव है. रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोमोशन और डेवलपमेंट के लिए सरकारी पहल में IREDA  की अहम भूमिका है. यह कंपनी न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट मीटर जैसे कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग, प्रोमोशन और डेवलपमेंट का काम करती है. 

IREDA: कंपनी का लेखा-जोखा

सेगमेंट (₹Cr)          Q1FY24            FY23           FY22

NII                               785               1324            1128

मुनाफा                         579.3            864.6          633.5

नेट कैश फ्लो                  222               7.36              -89.8

IREDA: कंपनी का लेखा-जोखा

सेगमेंट (%)                                  Q1FY24      FY23       FY22

NIM                                          1.68        3.32        3.75

ग्रॉस NPA                                   3.13       3.21        5.21

नेट NPA                                   1.65        1.66         3.12