भारतीय शेयर बाजार लगातार बुल रन दिखा रहे हैं. अगर चुनाव नतीजों के असर को छोड़ दें तो बाजार लगातार कई महीनों से बढ़िया तेजी देख रहा है. ऐसे बाजार में कंपनियों की ओर से बड़ी तेजी के साथ फंड जुटाए भी जा रहे हैं. इतनी ताबड़तोड़ फंड रेजिंग हो रही है कि साल 2024 अभी आधा ही बीता है, लेकिन कंपनियों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पिछले छह महीनों में रिकॉर्डतोड़ ब्लॉक डील्स, IPO (Initial Public Offer), QIP (Qualified Institutional Placement) आए हैं. 

Block Deals ने कैसे तोड़ा रिकॉर्ड?

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शुरुआती छह महीने में फंड रेजिंग और ब्लॉक डील्स का डाटा मजबूत दिख रहा है. 21,000 हज़ार करोड़ से ज्यादा की ब्लॉक डील सिर्फ एक दिन में हुई है. शुरुआती छह महीने में पिछले साल के ब्लॉक डील का आंकड़ा पीछे छूट गया है. इस साल अब तक करीबन 1.10 लाख करोड़ से ज्यादा की ब्लॉक डील हुई हैं जो पिछले साल कुल मिलाकर 1.05 करोड़ थीं. फंड रेजिंग में बढ़ोतरी के पीछे मार्केट की मजबूती, कैपेक्स, Debt Reduction और संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीदारी मुख्य कारण हैं.

बड़ी Block Deals

Indus Towers     16975Cr

Bharti airtel      11700Cr

Shriram finance    8774Cr

Cipla                  5501Cr

Kalyan Jewellers   4634Cr    

Star Health          4421Cr

IPOs-QIPs में तेजी

IPOs और QIPs का आंकड़ा भी मजबूत हुआ है. अबतक 34 IPO द्वारा 29,580 करोड़ का फंड इकट्ठा किया गया है. QIPs के द्वारा भी 34 कंपनियों ने  30,080 करोड़ का फंड इकट्ठा किया है. पिछले साल के मुकाबले फंड्स जुटाने का आंकड़ा 60% तक पंहुच गया है.

Year

Main Board IPOs

No.

Amount

2019

16

      12,362

2020

15

      26,613

2021

63

    1,18,723

2022

40

      59,302

2023

57

      49,436

2024 (Till 18.06.2024)

34

      29,5

 

 

Year

QIPs

No.

Amount

2019

11

      35,238

2020

26

      84,509

2021

35

      41,997

2022

14

      11,743

2023

45

      54,350

2024 (Till 18.06.2024)

34

 

(Source : primedatabase.com)