इन कॉलेज से निकले छात्रों को जॉब देने खुद आती हैं कंपनियां, देखिए टॉप 100 में भारत के कितने कॉलेज हैं शामिल
Global Employability University Ranking: एक सर्वे में दुनिया के उन टॉप 250 कॉलेज को लिस्ट किया गया है, जहां से निकले छात्रों को नौकरी देना पसंद करती हैं कंपनियां.

(Source: PTI)
Global Employability University Ranking: कॉलेज को चुनते समय जिस एक बात की चिंता सबसे अधिक होती है, उनमे सबसे अधिक ये होती है कि पढ़ाई के बाद क्या क्या नौकरी मिलेगी? ऐसे में कुछ यूनिवर्सिटी या कॉलेज ऐसे भी होते हैं, जहां से निकले ग्रेजुएट्स को नौकरी देने में कंपनियां भी नहीं हिचकिचाती हैं. एक हालिया रिपोर्ट में पूरी दुनिया के ऐसे 250 बेहतरीन कॉलेज की लिस्ट दी गई है, जहां से निकले छात्रों को कंपनियां आसानी से नौकरी देती हैं. इसमें भारत की तरफ से IIT Delhi टॉप 50 में इकलौती भारतीय कॉलेज है.
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा ग्लोबल यूनिवर्सिटी एम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग (Global Employability University Ranking) में नौकरी के हिसाब से कैंडीडेट्स को तैयार करने वाले दुनिया के टॉप 250 विश्वविद्यालय की रैंकिंग जारी की है.
टॉप 10 में शामिल हैं ये कॉलेज
रैंक 2022 | रैंक 2021 | कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का नाम | देश |
1 | 1 | मैसेच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) | अमेरिका |
2 | 2 | कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी | अमेरिका |
3 | 3 | हार्वर्ड यूनिवर्सिटी | अमेरिका |
4 | 4 | कैंब्रिज यूनिवर्सिटी | यूके |
5 | 5 | स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी | अमेरिका |
6 | 8 | ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी | यूके |
7 | 6 | दि यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो | सिंगापुर |
8 | 9 | नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर | सिंगापुर |
9 | 10 | प्रिंसटन यूनिवर्सिटी | अमेरिका |
10 | 7 | येल यूनिवर्सिटी | अमेरिका |
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
TRENDING NOW

बिना एक भी टिकट बेचे पैसेंजर्स से कमा लिए ₹2.70 करोड़, जानें कैसे सेंट्रल रेलवे ने कर दिया ये कारनामा

वीकेंड में इस कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर, सालभर में दिया 265% रिटर्न, शेयर पर रखें नजर

Income Tax के रडार पर हैं 40 हजार टैक्सपेयर्स, जानिए इन्होंने की क्या गलती, जिसके चलते होने वाली है कार्रवाई!

45 के करीब पहुंच गई है उम्र और अब तक नहीं की रिटायरमेंट प्लानिंग? ये तरीका आजमाइए, 60 तक जोड़ लेंगे सवा करोड़ से ज्यादा
लिस्ट में शामिल हैं भारत के ये कॉलेज
रैंक 2022 | रैंक 2021 | कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का नाम |
28 | 27 | आईआईटी दिल्ली |
58 | 61 | आईआईएससी बैंगलोर |
72 | 97 | आईआईटी बॉम्बे |
154 | 162 | आईआईएम अहमदाबाद |
155 | 170 | आईआईटी खड़गपुर |
225 | 225 | एमिटी यूनिवर्सिटी |
242 | 248 | बैंगलोर यूनिवर्सिटी |
44 देशों के कॉलेज को किया शामिल
इस लिस्ट में कुल 44 देशों के कॉलेज को शामिल किया है. टॉप 250 कॉलेज में भारत सात संस्थानों के साथ स्वीडन, हांगकांग, इटली और सिंगापुर जैसे देशों से आगे 13वें स्थान पर है. भाग लेने वाले नियोक्ताओं ने 2022-23 में लगभग 8,00,000 ग्रेजुएट नौकरियां या प्लेसमेंट प्रदान किए.
06:07 PM IST