Tripura lok sabha Election results 2024: टिपरा मोथा के संस्थापक प्रद्योत देबबर्मा की बहन एवं भाजपा उम्मीदवार कृति देवी देबबर्मन ने मंगलवार को त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली. आयोग के मुताबिक, कृति ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा उम्मीदवार राजेंद्र रियांग को 4,86,819 मतों से हराया. कृति को 7,77,447 वोट जबकि रियांग को 2,90,628 वोट मिले. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट छह लाख से अधिक मतों के अंतर से जीती.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

त्रिपुरा पूर्व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर भाजपा उम्मीदवार कृति देवी देबबर्मन माकपा के राजेंद्र रियांग से 1,96,900 मतों से आगे हैं. त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 16 अप्रैल को और त्रिपुरा पूर्व के लिए 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. दोनों सीट के लिए मतगणना मंगलवार सुबह से जारी है.

 

Party Wise Results

Party Won Leading Total
Bharatiya Janata Party - BJP 1 1 2
Total 1 1 2