PM Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र दामोदर दास मोदी (PM Modi) ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. आजादी के इतिहास में जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी ने बनाया है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मंजूरी से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री के अलावा कैबिनेट के लिए नए मंत्रियों ने भी शपथ ली.

कितने कैबिनेट मंत्री, कितने राज्य मंत्री होंगे?

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

PM मोदी के नेतृत्व में नई टीम में 30 कैबिनेट मंत्री होंगे. वहीं, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल होंगे. भारत के 24 राज्यों से इस टीम में मंत्रियों को शामिल किया गया है. सभी सामाजिक समूहों से नेतृत्व को शामिल किया गया है. इसमें 27 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 10 अनुसूचित जाति (SC), 5 अनुसूचित जनजाति (ST), 5 अल्पसंख्यक शामिल होंगे. साथ ही 18 वरिष्ठ मंत्री मंत्रालयों का नेतृत्व करेंगे.

अनुभव और विशेषज्ञता का बढ़िया तालमेल

कैबिनेट में BJP के सहयोगी दल और गठबंधन NDA के 11 मंत्रियों को उनके अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर तय किया गया है. 43 मंत्री संसद में 3 बार का कार्यकाल पूरा करेंगे या उससे ज्यादा समय तक सेवा दे चुके हैं. वहीं, 39 मंत्री मोदी 2.0 में भी भारत सरकार में मंत्री रहे हैं. 

राज्यों का अनुभव लेकर केंद्र पहुंचे कई मुख्यमंत्री

मोदी 3.0 कैबिनेट में कई पूर्व मुख्यमंत्री को शामिल किया गया है. राज्य का अनुभव लेकर ये केंद्र तक पहुंचे हैं. 34 राज्य विधानसभाओं में सेवा दे चुके हैं और 23 राज्यों में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं.

Modi 3.0 की नई कैबिनेट की पूरी लिस्ट

  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गडकरी
  • जेपी नड्डा
  • शिवराज सिंह चौहान
  • निर्मला सीतारमण
  • सुब्रह्मण्यम जयशंकर
  • मनोहर लाल खट्टर
  • जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी
  • पीयूष गोयल
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • हम नेता जीतन राम मांझी
  • जेडी(यू) नेता ललन सिंह
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • वीरेंद्र कुमार
  • टीडीपी नेता किंजरापु राम मोहन नायडू
  • प्रहलाद जोशी
  • जुअल ओराम
  • गिरिराज सिंह
  • अश्विनी वैष्णव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • भूपेंद्र यादव
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • अन्नपूर्णा देवी
  • किरन रिजिजू
  • हरदीप सिंह पुरी
  • मनसुख मंडाविया
  • जी किशन रेड्डी
  • एलजेपी(आरवी) चिराग पासवान
  • सी आर पाटिल
  • राव इंद्रजीत सिंह
  • जितेंद्र सिंह
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • प्रतापराव गणपतराव जाधव
  • आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी
  • जितिन प्रसाद
  • श्रीपद येसो नाइक
  • पंकज चौधरी
  • कृष्ण पाल
  • आरपीआई(ए) नेता अठावले रामदास बंधु
  • राम नाथ ठाकुर
  • नित्यानंद राय
  • अनुप्रिया सिंह पटेल
  • वी सोमन्ना
  • टीडीपी सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी
  • एस. पी. सिंह बघेल
  • शोभा करंदलाजे
  • कीर्ति वर्धन सिंह
  • बीएल वर्मा
  • शांतनु ठाकुर
  • सुरेश गोपी