MS Dhoni Finisher: आखिरी गेंद पर चौका जड़ धोनी ने CSK को दिलाई रोमांचक जीत, माही के सामने नतमस्तक हुए जडेजा
IPL 2022 MI VS CSK, MS Dhoni Finisher: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indins) के खिलाफ धोनी ने 13 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाने का कारनामा किया.

अंतिम तीन ओवर में बनाने थे 42 रन. (फोटो सोर्स- ट्विटर)
IPL 2022 MI VS CSK, MS Dhoni Finisher: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) गुरुवार रात को खेले गए मुकाबले में अपने पुराने अंदाज में नजर आए. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indins) के खिलाफ धोनी ने 13 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाने का कारनामा किया. 40 साल की उम्र में भी धोनी का वहीं पुराना अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस माही की तारीफ कर रहे हैं.
इस मैच पर मुंबई इंडियंस ने पकड़ बना ली थी लेकिन अंतिम ओवरों के जीत दिलाने के माहिर धोनी ने अंत में फिर वही पुराना कमाल दिखा दिया. मुंबई इंडियंस के लिए डेनियल सैम्स ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर चार अहम विकेट हासिल किए लेकिन जयदेव उनादकट (48 रन देकर दो विकेट) का अंतिम ओवर उसे भारी पड़ गया.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
TRENDING NOW

लॉकर में पैसा देकर Gold क्यों रखना? SBI आपको दे रहा है सोने पर कमाई का मौका...सुरक्षा भी मिलेगी और इंटरेस्ट भी

Shark Tank India-4: भाई-बहन का ये Startup किताबों को बनाता है मजेदार, रितेश को आया इतना पसंद दे दिए ₹1 करोड़

Tesla की एंट्री से लुढ़केंगे Auto Stocks? M&M, Tata Motors, Maruti में लगाया है पैसा तो जरूर पढ़ें ये रिपोर्ट
अंतिम तीन ओवर में बनाने थे 42 रन
सीएसके को अंतिम तीन ओवर में 42 रन चाहिए थे. ड्वेन प्रिटोरियस (22) ने 18वें ओवर में एक छक्का और धोनी ने एक चौका लगाया जिससे 14 रन जुड़े. सीएसके ने 19वें ओवर में 11 रन बनाए. अंतिम ओवर में छह गेंद में 17 बनाने थे जिसकी पहली गेंद पर प्रिटोरियस (22) उनादकट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. दूसरी पर ब्रावो ने एक रन बनाया और धोनी ने साइट स्क्रीन की ओर छक्का और फिर शार्ट फाइन लेग पर एक चौका जड़ दिया. पांचवीं गेंद में दो रन बने और अंतिम गेंद में चार रन बनाने थे. धोनी ने आराम से चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.
Nobody finishes cricket matches like him and yet again MS Dhoni 28* (13) shows why he is the best finisher. A four off the final ball to take @ChennaiIPL home.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2022
What a finish! #TATAIPL #MIvCSK pic.twitter.com/oAFOOi5uyJ
धोनी के सामने नतमस्तक हुए जडेजा
धोनी की यह दमदार पारी देखकर टीम के कप्तान रविंद्र जडेजा ने खुशी जाहिर की. वह धोनी के सामने नतमस्तक हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जीत के बाद रविंद्र जडेजा ने कहा कि जिस तरह से मैच जा रहा था, हम काफी तनाव में थे. लेकिन हम जानते थे कि खेल का महान ‘फिनिशर’ खेल रहा है और अगर वह अंतिम गेंद खेला तो वह मैच खत्म करेगा ही. उन्होंने कहा कि धोनी ने दुनिया को दिखा दिया कि वह अब भी मैच का ‘फिनिशर’ है.
05:41 AM IST