GST Collection August 2024: अगस्त में कुल जीएसटी संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गया. रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. पिछले साल अगस्त में माल और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.59 लाख करोड़ रुपये था, जबकि इस साल जुलाई में यह 1.82 लाख करोड़ रुपये था. अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया. 

GST Collection August 2024:  आयात से GST कलेक्शन में हुई बढ़ोतरी, 24,460 करोड़ रुपए के जारी हुए रिफंड

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वस्तुओं के आयात से सकल जीएसटी राजस्व 12.1 प्रतिशत बढ़कर 49,976 करोड़ रुपये रहा. समीक्षाधीन महीने में 24,460 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 38 प्रतिशत अधिक है. रिफंड समायोजन के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व आलोच्य महीने में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा. राज्यों की बात करें तो सालाना आधार पर यूपी के जीएसटी कलेक्शन में 11 फीसदी, दिल्ली ने 22 फीसदी, मणिपुर ने सर्वाधिक 38 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है.

GST Collection August 2024: किस राज्य में कितना हुआ GST कलेक्शन

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश अगस्त-23 अगस्त-24 वृद्धि (%)
जम्मू और कश्मीर 523 569 9%
हिमाचल प्रदेश 725 827 14%
पंजाब 1,813 1,936 7%
चंडीगढ़ 192 244 27%
उत्तराखंड 1,353 1,351 0%
हरियाणा 7,666 8,623 12%
दिल्ली 4,620 5,635 22%
राजस्थान 3,626 3,820 5%
उत्तर प्रदेश 7,468 8,269 11%
बिहार 1,379 1,491 8%
सिक्किम 319 326 2%
अरुणाचल प्रदेश 82 74 -10%
नागालैंड 51 42 -18%
मणिपुर 40 56 38%
मिजोरम 32 28 -13%
त्रिपुरा 78 85 9%
मेघालय 189 155 -18%
असम 1,148 1,353 18%
पश्चिम बंगाल 4,800 5,077 6%
झारखंड 2,721 2,850 5%
ओडिशा 4,408 4,878 11%
छत्तीसगढ़ 2,896 2,611 -10%
मध्य प्रदेश 3,064 3,438 12%
गुजरात 9,765 10,344 6%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 325 320 -1%
महाराष्ट्र 23,282 26,367 13%
कर्नाटक 11,116 12,344 11%
गोवा 509 531 4%
लक्षद्वीप 3 2 -44%
केरल 2,306 2,511 9%
तमिल नाडु 9,475 10,181 7%
पुदुचेरी 231 234 1%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 21 27 29%
तेलंगाना 4,393 4,569 4%
आंध्र प्रदेश 3,479 3,298 -5%
लद्दाख 27 33 23%
अन्य क्षेत्र 184 199 8%
केंद्र शासित प्रदेश 193 288 49%
कुल योग 1,14,503 1,24,986 9%

GST Collection August 2024: सरकार को 11 फीसदी GST ग्रोथ की उम्मीद 

गौरतलब है कि जून 2024 में पहली बार यह ग्रोथ सिंगल डिजिट में रहा था. अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन 2.1 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है. इस साल बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 में सरकारी खजाने में जीएसटी कलेक्शन के रूप में 11 फीसदी के ग्रोथ की उम्मीद है. वर्तमान में अलग-अलग प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर 5%,12%,18% और 28% का GST लगता है.