इस राज्य में जैविक मक्का खरीदने की प्रक्रिया शुरू, हर किसान से खरीदा जाएगा अधिकतम 20 क्विंटल मक्का
Organic Maize: हिमाचल प्रदेश में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ योजना के तहत जैविक खेती से उपजा मक्का खरीदने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई. पहले दिन सरकार ने 295 किसानों से 528 क्विंटल मक्का खरीदा.
Organic Maize: हिमाचल प्रदेश में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान’ योजना के तहत जैविक खेती से उपजा मक्का खरीदने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई. पहले दिन सरकार ने 295 किसानों से 528 क्विंटल मक्का खरीदा. एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर बिक्री केंद्रों पर मक्का खरीदने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे के बाद ही शुरू हुई. उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले में 115.67 क्विंटल, सिरमौर में 178 क्विंटल, मंडी में 43.96 क्विंटल, ऊना में 25.08 क्विंटल और सोलन में 45.26 क्विंटल मक्का खरीदा गया.
प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के उपनिदेशक मोहिंद्र सिंह भवानी ने बताया कि प्रथम चरण में किसानों से 508 टन मक्का खरीदा जाएगा तथा पहले दिन 528 क्विंटल मक्का खरीदा गया.
ये भी पढ़ें- ₹200 करोड़ की लागत से शुरू हुई पशुधन गणना, 2030 तक पशुओं को किया जाएगा रोग मुक्त
TRENDING NOW
रॉबर्ट वाड्रा के पोर्टफोलियो में हैं ये मल्टीबैगर रेलवे PSU स्टॉक्स, एक साल में दिया है 192% तक रिटर्न
Gold-Silver price: एक झटके में सोना हुआ ₹1150 सस्ता, चांदी भी ₹2000 लुढ़की, जानिए क्या हो गए लेटेस्ट रेट
ट्रेन में आपकी रिजर्व सीट पर बैठ गया दूसरा पैसेंजर, बहस नहीं... बस घुमा दें ये नंबर, खुद सामने से मिलेगी पूरी सीट
इसके लिए प्रदेश भर में प्राकृतिक खेती करने वाले 3,218 प्रमाणित किसानों का चयन किया गया है. प्रत्येक किसान से अधिकतम 20 क्विंटल मक्का खरीदा जाएगा. उपायुक्त अमरजीत सिंह के अनुसार हमीरपुर जिले में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लगभग 115.67 क्विंटल मक्का खरीदा गया.
06:52 PM IST