Delhi Airport IGI T1 Accident, Spicejet Flights: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 1 हादसे के बाद इंडिगो, स्पाइसजेट ने अपनी फ्लाइट्स को टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 में शिफ्ट कर दिया है. दिल्ली एयरपोर्ट ने फ्लाइट्स का नया शेड्यूल जारी किया है, इसमें 28 जून और 29 जून को स्पाइसजेट की नई दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स को टी 3 में शिफ्ट की गई है.  वहीं, दूसरी तरफ इस हादसे पर  दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाने में अज्ञात के खिलाफ IPC की धारा 304A, 337 के तहत केस दर्ज किया गया है.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक 29 जून 2024 को फ्लाइट संख्या SG106 (MAA-DEl) रात 12.10 बजे, फ्लाइट संख्या SG2990(VNS-DEL) रात 12.30 बजे, फ्लाइट संख्या SG710 (BOM-DEL) रात 1.20 बजे, फ्लाइट संख्या SG160 (HYD-DEL) सुबह 08.15 बजे, फ्लाइट संख्या SG529 (BLR-DEL) सुबह 08.45 बजे, फ्लाइट संख्या SG122 (IXL-DEL) सुबह 09.15 बजे टर्मिनल 3 पर लैंड करेगी. फ्लाइट संख्या SG937 (PNQ-DEL) सुबह 09.35 बजे लैंड करेगी. 

Delhi Airport IGI T1 Accident, Spicejet Flights: 29 जून 2024 को टी3 पर लैंड करेंगी स्पाइसजेट की ये फ्लाइट्स

Flight Route     Arrival Time
SG 937 PNQ-DEL 09:35 AM
SG 475 SXR-DEL 10:15 AM
SG 2938 DHM-DEL  10:55 AM
SG 126 IXL-DEL 11:55 AM
SG 124 IXL-DEL 13:20 PM
SG 2449 IXJ-DEL 14:00 PM
SG 2940 DHM-DEL 15:00 PM
SG 212 GOX-DEL 15:10 PM
SG 161 SXR-IXJ-DEL 15:35 PM
SG 842 IXB-DEL 18:45 PM
SG 2932  HJR-DEL 19:45 PM
SG 2348 IXY-DEL 20:05 PM

      

दिल्ली पुलिस ने अपनी एफआईआर में धारा 304A (लापरवाही से मौत ), सेक्शन 337 (दूसरे के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया है. हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं 1 की मौत हुई है. मृतक की पहचान रमेश कुमार (45) के रूप में  हुई थी. वह दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले थे.  घायलों की पहचान संतोष यादव (28), दशरथ (25), अरविंद (34), साहिल , योगेश के रूप में हुई है.