• होम
  • स्पोर्ट्स
  • LIVE T20 World Cup India vs Zimbabwe: पहाड़ जैसे लक्ष्य के आगे जिम्बाब्वे ने किया सरेंडर, भारत ने 71 रनों से जीता मैच

LIVE T20 World Cup India vs Zimbabwe: पहाड़ जैसे लक्ष्य के आगे जिम्बाब्वे ने किया सरेंडर, भारत ने 71 रनों से जीता मैच

Written By:सुनील चौरसिया Updated on: November 06, 2022, 05.14 PM IST,

ICC Men's T20 World Cup 2022 India vs Zimbabwe: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के आखिरी लीग मुकाबले में आज भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रनों पर ऑल आउट हो गई.

ICC Men's T20 World Cup 2022 India vs Zimbabwe: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के आखिरी लीग मुकाबले में आज भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया था. भारत के लिए सूर्य कुमार यादव ने 25 गेंदों पर 61 रन और केएल राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए थे. भारत से मिले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. पहले सेमीफाइनल में जहां पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें 9 नवंबर को सिडनी में आमने-सामने होंगी तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला गुरुवार, 10 नवंबर को एडिलेड में इंग्लैंड के साथ होगा.

हाइलाइट्स

Sun, Nov 06, 2022, 05:04 PM

India vs Zimbabwe LIVE

मेलबर्न में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच की लाइव कवरेज में इतना ही. 

धन्यवाद

Sun, Nov 06, 2022, 05:03 PM

Sun, Nov 06, 2022, 05:03 PM

Sun, Nov 06, 2022, 05:02 PM

Sun, Nov 06, 2022, 05:00 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्य कुमार यादव को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है.

Sun, Nov 06, 2022, 04:59 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए इस मैच में रायन बर्ल ने सबसे ज्यादा 22 गेंदों में 35 और सिकंदर रजा ने 24 गेंदों में 34 रन बनाए.

Sun, Nov 06, 2022, 04:57 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 3, मोहम्मद शमी ने 2, हार्दिक पांड्या ने 2, भुवनेश्वर कुमार ने 1, अर्शदीप सिंह ने 1 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया.

Sun, Nov 06, 2022, 04:56 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे पर मिली इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप-2 में 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही. सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा.

Sun, Nov 06, 2022, 04:55 PM

India vs Zimbabwe LIVE

17.2 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की टीम. टेंडई चतारा के रूप में गिरा 10वां विकेट. चतारा ने 4 गेंदों पर 4 रन बनाए और अक्षर पटेल का पहला शिकार बने.

Sun, Nov 06, 2022, 04:53 PM

India vs Zimbabwe LIVE

सिकंदर रजा का विकेट गिरने के बाद 11वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं ब्लेसिंग मुजाराबानी.

Sun, Nov 06, 2022, 04:44 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे का 9वां विकेट गिरा, 24 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए सिकंदर रजा. हार्दिक पांड्या को मिला दूसरा विकेट.

Sun, Nov 06, 2022, 04:43 PM

India vs Zimbabwe LIVE

रिचर्ड एनगरावा के आउट होने के बाद 10वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं टेंडई चतारा.

Sun, Nov 06, 2022, 04:39 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे का 8वां विकेट गिरा, 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए रिचर्ड एनगरावा. रविचंद्रन अश्विन को मिला तीसरा विकेट.

Sun, Nov 06, 2022, 04:38 PM

India vs Zimbabwe LIVE

वेलिंग्टन मसाकाद्जा के आउट होने के बाद 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं रिचर्ड एनगरावा.

Sun, Nov 06, 2022, 04:36 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे का 7वां विकेट गिरा, 7 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए वेलिंग्टन मसाकाद्जा. रविचंद्रन अश्विन को मिला दूसरा विकेट.

Sun, Nov 06, 2022, 04:35 PM

India vs Zimbabwe LIVE

15 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर- 104/6

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सिकंदर रजा- 30 (19)

वेलिंग्टन मसाकाद्जा- 1 (6)

Sun, Nov 06, 2022, 04:30 PM

India vs Zimbabwe LIVE

सिकंदर रजा के चौके के साथ 14.3 ओवर में 100 के पार पहुंचा जिम्बाब्वे का स्कोर.

Sun, Nov 06, 2022, 04:29 PM

India vs Zimbabwe LIVE

रायन बर्ल का विकेट गिरने के बाद 8वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं वेलिंग्टन मसाकाद्जा.

Sun, Nov 06, 2022, 04:28 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे का छठां विकेट गिरा, 22 गेंदों में 35 रनों की अच्छी पारी खेलकर आउट हुए रायन बर्ल. रविचंद्रन अश्विन को मिला पहला विकेट.

Sun, Nov 06, 2022, 04:14 PM

India vs Zimbabwe LIVE

सिकंदर रजा और रायन बर्ल ने संभाली जिम्बाब्वे की पारी, दोनों बल्लेबाजों के बीच 5.1 ओवर में हुई 50 रनों की पार्टनरशिप.

Sun, Nov 06, 2022, 04:03 PM

India vs Zimbabwe LIVE

10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर- 59/5

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सिकंदर रजा- 9 (7)

रायन बर्ल- 14 (10)

Sun, Nov 06, 2022, 04:03 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टोनी मुनयोंगा का विकेट गिरने के बाद 7वं नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं रायन बर्ल.

Sun, Nov 06, 2022, 03:58 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे का 5वां विकेट गिरा, 4 गेंदों पर 5 रन बनाकर मोहम्मद शमी का दूसरा शिकार बने टोनी मुनयोंगा.

Sun, Nov 06, 2022, 03:57 PM

India vs Zimbabwe LIVE

क्रेग एर्विन के आउट होने के बाद छठे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं टोनी मुनयोंगा.

Sun, Nov 06, 2022, 03:55 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे का चौथा विकेट गिरा, 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए क्रेग एर्विन.

Sun, Nov 06, 2022, 03:54 PM

India vs Zimbabwe LIVE

शॉन विलियम्स का विकेट गिरने के बाद 5वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं सिकंदर रजा.

Sun, Nov 06, 2022, 03:47 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट गिरा, 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने शॉन विलियम्स.

Sun, Nov 06, 2022, 03:35 PM

India vs Zimbabwe LIVE

5 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर- 21/2

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

क्रेग एर्विन- 11 (10)

शॉन विलियम्स- 5 (13)

Sun, Nov 06, 2022, 03:31 PM

Sun, Nov 06, 2022, 03:30 PM

India vs Zimbabwe LIVE

रेजिस चकाब्वा का विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं शॉन विलियम्स.

Sun, Nov 06, 2022, 03:30 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा, अर्शदीप सिंह की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए रेजिस चकाब्वा.

Sun, Nov 06, 2022, 03:28 PM

India vs Zimbabwe LIVE

वेस्ले मधेवीरे का विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं रेजिस चकाब्वा.

Sun, Nov 06, 2022, 03:27 PM

India vs Zimbabwe LIVE

पारी की पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका, भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए वेस्ले मधेवीरे.

Sun, Nov 06, 2022, 03:25 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टीम इंडिया द्वारा दिए गए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी जिम्बाब्वे की सलामी जोड़ी. वेस्ले मधेवीरे करेंगे जिम्बाब्वे की पारी की शुरुआत, नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े हैं क्रेग एर्विन. भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार करेंगे अटैक की शुरुआत.

Sun, Nov 06, 2022, 03:15 PM

India vs Zimbabwe LIVE

सूर्य कुमार यादव की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ यहां आखिरी 5 ओवरों में 79 रन बटोरे.

Sun, Nov 06, 2022, 03:14 PM

India vs Zimbabwe LIVE

सूर्य कुमार यादव इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. वे इस साल टी20 क्रिकेट में 1000 से भी ज्यादा रन बना चुके हैं.

Sun, Nov 06, 2022, 03:12 PM

India vs Zimbabwe LIVE

सूर्य कुमार यादव ने यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 4 छक्के और 6 चौकों की बदौलत 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली.

Sun, Nov 06, 2022, 03:06 PM

India vs Zimbabwe LIVE

सूर्य कुमार यादव ने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. सूर्य कुमार के इस छक्के के साथ ही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर बनाए 186 रन. उन्होंने इस ओवर में 2 छक्के और 1 चौका जड़ा, जिससे भारत ने आखिरी में कुल 21 रन बटोरे.

Sun, Nov 06, 2022, 03:05 PM

India vs Zimbabwe LIVE

सूर्य कुमार यादव ने 23 गेंदों में पूरा किया अपने टी20 करियर का 12वां अर्धशतक.

Sun, Nov 06, 2022, 03:04 PM

India vs Zimbabwe LIVE

हार्दिक पांड्या का विकेट गिरने के बाद 7वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं अक्षर पटेल.

Sun, Nov 06, 2022, 02:56 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टीम इंडिया का 5वां विकेट गिरा, 18 गेंदों पर 18 रनों की साधारण पारी खेलकर आउट हुए हार्दिक पांड्या. रिचर्ज एनगरावा को मिला पहला विकेट.

Sun, Nov 06, 2022, 02:41 PM

India vs Zimbabwe LIVE

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्य कुमार यादव के छक्के के साथ 150 के पार पहुंचा टीम इंडिया का स्कोर.

Sun, Nov 06, 2022, 02:37 PM

India vs Zimbabwe LIVE

15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर- 107/4

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सूर्य कुमार यादव- 5 (6)

हार्दिक पांड्या- 3 (6)

Sun, Nov 06, 2022, 02:36 PM

India vs Zimbabwe LIVE

ऋषभ पंत का विकेट गिरने के बाद छठे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं हार्दिक पांड्या.

Sun, Nov 06, 2022, 02:35 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा, बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए ऋषभ पंत. शॉन विलियम्स को मिला दूसरा विकेट.

Sun, Nov 06, 2022, 02:34 PM

India vs Zimbabwe LIVE

13.2 ओवर में 100 पर पहुंचा टीम इंडिया का स्कोर. सूर्य कुमार यादव और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं.

Sun, Nov 06, 2022, 02:33 PM

India vs Zimbabwe LIVE

केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरने के बाद 5वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं ऋषभ पंत.

Sun, Nov 06, 2022, 02:30 PM

India vs Zimbabwe LIVE

अर्धशतक पूरा करते ही आउट हुए केएल राहुल. सिकंदर रजा के ओवर में लगातार दूसरा छक्का लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर वेलिंग्टन मसाकाद्जा को कैच थमाया. राहुल ने 35 गेंदों पर 51 रन बनाए.

Sun, Nov 06, 2022, 02:28 PM

India vs Zimbabwe LIVE

केएल राहुल ने सिकंदर रजा की गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर पूरा किया अर्धशतक. टी20 विश्व कप में राहुल का ये 5वां अर्धशतक है. राहुल ने 34 गेंदों पर पूरी की फिफ्टी.

Sun, Nov 06, 2022, 02:27 PM

India vs Zimbabwe LIVE

विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं सूर्य कुमार यादव.

Sun, Nov 06, 2022, 02:17 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 25 गेंदों पर 26 रन बनाकर शॉन विलियम्स का शिकार बने विराट कोहली.

Sun, Nov 06, 2022, 02:05 PM

India vs Zimbabwe LIVE

10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर- 79/1

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

केएल राहुल- 41 (29)

विराट कोहली- 22 (18)

Sun, Nov 06, 2022, 01:56 PM

India vs Zimbabwe LIVE

6 ओवर का पावरप्ले खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर- 46/1

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

केएल राहुल- 20 (17)

विराट कोहली- 10 (6)

Sun, Nov 06, 2022, 01:55 PM

India vs Zimbabwe LIVE

5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर- 36/1

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

केएल राहुल- 14 (13)

विराट कोहली- 6 (4)

Sun, Nov 06, 2022, 01:52 PM

India vs Zimbabwe LIVE

क्रीज पर आते ही विराट कोहली ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला. मुजाराबानी की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग में लगाई बाउंड्री.

Sun, Nov 06, 2022, 01:50 PM

India vs Zimbabwe LIVE

रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हैं विराट कोहली.

Sun, Nov 06, 2022, 01:44 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा, एक बार फिर बड़ा स्कोर करने में फेल रहे रोहित शर्मा. 13 गेंदों में 15 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजाराबानी का बने शिकार. 

Sun, Nov 06, 2022, 01:42 PM

India vs Zimbabwe LIVE

केएल राहुल ने लगाया मैच का पहला छक्का, रिचर्ड एनगरावा की गेंद को स्टैंड्स में दर्शकों के पास पहुंचाया.

Sun, Nov 06, 2022, 01:41 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा आज अपना 50वां मैच खेल रहे हैं.

Sun, Nov 06, 2022, 01:39 PM

India vs Zimbabwe LIVE

रोहित शर्मा ने लगाया मैच का पहला चौका, टेंडई चतारा की गेंद पर खेला शानदार ड्राइव. दो ओवर के बाद भारत का स्कोर- 6/0.

Sun, Nov 06, 2022, 01:38 PM

India vs Zimbabwe LIVE

केएल राहुल ने 7वां गेंद पर खोला अपना खाता, टेंडई चतारा की गेंद पर एक रन लेकर रोहित शर्मा को दी स्ट्राइक.

Sun, Nov 06, 2022, 01:36 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे के लिए दूसरा ओवर कराने के लिए आए हैं टेंडई चतारा, सामने क्रीज पर हैं रोहित शर्मा.

Sun, Nov 06, 2022, 01:34 PM

India vs Zimbabwe LIVE

रिचर्ड एनगारवा ने अपने पहले ओवर में एक भी रन नहीं दिए. केएल राहुल के पास एनगारवा की गेंदों का कोई जवाब नहीं था. जिम्बाब्वे ने मेडन ओवर के साथ की शानदार शुरुआत.

Sun, Nov 06, 2022, 01:20 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई टीम इंडिया की सलामी जोड़ी. केएल राहुल करेंगे पहली गेंद का सामना, कप्तान रोहित शर्मा नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर. जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड एनगरावा करेंगे पहला ओवर.

Sun, Nov 06, 2022, 01:16 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टीम इंडिया के खिलाफ जिम्बाब्वे का प्लेइंग-11 इस प्रकार है-

वेस्ले मधेवीरे, क्रेग एर्विन, रेजिस चकाब्वा, शॉन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुनयोंगा, रायन बर्ल, टेंडई चतारा, रिचर्ड एनगरावा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा और ब्लेसिंग मुजाराबानी.

Sun, Nov 06, 2022, 01:14 PM

Sun, Nov 06, 2022, 01:14 PM

Sun, Nov 06, 2022, 01:05 PM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी.

बताते चलें कि आज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. दिनेश कार्तिक की जगह आज ऋषभ पंत को मौका दिया गया है. विश्व कप 2022 में ऋषभ पंत का ये पहला मैच होगा.

Sun, Nov 06, 2022, 12:42 PM

India vs Zimbabwe LIVE

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का किया ऐलान.

Sun, Nov 06, 2022, 12:00 PM

India vs Zimbabwe LIVE

विश्व कप 2022 के लिए भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

भारत:रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर. अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल.

जिम्बाब्वे:रेजिस चकाबवा (कप्तान), सीन विलियम्स, सीन एर्विन, क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा, तेंदई चतरा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकदाजका, टोनी मुनयोंगा, रिचर्ड नगारवा, रयान बर्ल, ब्लेसिंग मुजरबानी और मुलटन शुम्बा.

Sun, Nov 06, 2022, 11:57 AM

India vs Zimbabwe LIVE

पाकिस्तान को हराकर दुनियाभर में सनसनी मचाने वाली जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम आज टीम इंडिया को हराकर भी बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Sun, Nov 06, 2022, 11:46 AM

India vs Zimbabwe LIVE

जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच के लिए मैदान पर उतरने से पहले अभ्यास में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी.

Sun, Nov 06, 2022, 11:44 AM

India vs Zimbabwe LIVE

ग्रुप-2 के सुपर-12 स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. मैच का टॉस दोपहर 1.00 बजे होगा.

Sun, Nov 06, 2022, 11:42 AM

India vs Zimbabwe LIVE

रविवार को सुबह खेले गए मैच में नीदरलैंड्स के हाथों हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. दक्षिण अफ्रीका की इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

Sun, Nov 06, 2022, 11:37 AM

India vs Zimbabwe LIVE

नमस्कार, 

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है.

Get Latest Business News, Stock Market Updates and Videos; Check your tax outgo through Income Tax Calculator and save money through our Personal Finance coverage. Check Business Breaking News Live on Zee Business Twitter and Facebook. Subscribe on YouTube.

सम्बंधित खबरें

भारत में पहले भी होता रहा है वन नेशन-वन इलेक्शन, जानिए 1967 से क्यों अलग-अलग होने लगे राज्यों के चुनाव

अमेरिकी बाजार में धुंआधार तेजी, अनिल सिंघवी से जानें कल Nifty का टारगेट

लोको पायलट की सूझबूझ से रेल हादसे की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखा था लोहे का खंभा, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान