• होम
  • स्पोर्ट्स
  • Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 Highlights: अर्जेंटीना विश्व विजेता, मेसी को गोल्डन बॉल, 36 साल का सूखा खत्म, फ्रांस को 3-3 (4-2) से हराया

Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 Highlights: अर्जेंटीना विश्व विजेता, मेसी को गोल्डन बॉल, 36 साल का सूखा खत्म, फ्रांस को 3-3 (4-2) से हराया

Written By:मोहिनी भदौरिया Updated on: December 19, 2022, 12.19 AM IST,

Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 Highlights: कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का फाइनल अर्जेंटीना ने जीत लिया है. पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 3-3 (4-2) से हरा दिया. अर्जेंटीना ने अपने चारों पेनाल्टी कन्वर्ट की. वहीं, फ्रांस सिर्फ 2 ही गोल कर पाया. 2 पेनाल्टी उसने मिस कर दी. इसके साथ ही अर्जेंटीना के लिए 36 साल का सूखा खत्म हो गया. ग्राउंड पर हर तरफ मेसी, मेसी, मेसी के नाम की गूंज रही. लियोनेल मेसी का अपने आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब जीतने का सपना पूरा हो गया है. अर्जेंटीना का भी 36 साल का इंतजार खत्म हुआ. आखिरकार अर्जेंटीना तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चैम्पियन बन गई है.

हाइलाइट्स

Mon, Dec 19, 2022, 12:14 AM

देखिए मैच को वो लम्हें जो शायद आपने मिस किए...

Mon, Dec 19, 2022, 12:10 AM

दो गोल्डन बॉल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी

इतिहास में पहली बार दो बार गोल्डन बॉल का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बने अर्जेंटीना के लियोनल मेसी.

Mon, Dec 19, 2022, 12:05 AM

 

अर्जेंटीना के गोलकीपर Emi Martinez को गोल्डन ग्लव का अवॉर्ड दिया गया.

Mon, Dec 19, 2022, 12:04 AM

फ्रांस के किलियन एमबाप्पे को गोल्डन बूट का अवॉर्ड. उन्होंने इस विश्व कप में 8 गोल किए.

Sun, Dec 18, 2022, 11:58 PM

लियोनल मेसी को गोल्डन बॉल का अवॉर्ड

Sun, Dec 18, 2022, 11:57 PM

मेसी ने अपनी जीत को फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया

Sun, Dec 18, 2022, 11:34 PM

किसे मिलेगा गोल्डन बूट?

फाइनल मुकाबले में गोल की हैट्रिक लगाने के बाद किलियन एम्बाप्पे गोल्डन बूट के दावेदार हो गए हैं. उनके इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 8 गोल हो गए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने इस सीजन में कुल 7 गोल दागे. 

गोल्डन बूट के दावेदार

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1. किलियन एमबाप्पे (फ्रांस)- 8 गोल

2. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)- 7 गोल

3. ओलिवर जिरूड (फ्रांस)- 4 गोल

4. जूलियन अल्वारेज (अर्जेंटीना)- 4 गोल

Sun, Dec 18, 2022, 11:25 PM

Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 LIVE: पेनल्टी शूटआउट देखें

  • फ्रांस ने पहला गोल दागा

  • अर्जेंटीना ने भी अपना पहला गोल दागा

  • फ्रांस अपना दूसरा गोल चूका

  • अर्जेंटीना ने अपना दूसरा गोल दागा

  • फ्रांस अपना तीसरा गोल भी चूका

  • अर्जेंटीना ने तीसरा गोल दागा

  • फ्रांस की टीम ने चौथा गोल दागा

  • अर्जेंटीना चौथा गोल दागकर बनी विश्व विजेता

Sun, Dec 18, 2022, 11:22 PM

फ्रांस अपना तीसरा गोल भी चूका

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अर्जेंटीना ने तीसरा गोल दागा

फ्रांस की टीम ने चौथा गोल दागा

Sun, Dec 18, 2022, 11:20 PM

दूसरा पेनाल्टी स्ट्रोक- अर्जेंटीना ने दूसरा गोल दागा

पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने दूसरा गोल भी कर दिया है. अब स्कोर 5-4 हो गया है.

Sun, Dec 18, 2022, 11:20 PM

पेनाल्टी स्ट्रोक- अर्जेंटीना- 4, फ्रांस- 4

Sun, Dec 18, 2022, 11:20 PM

दूसरा पेनाल्टी स्ट्रोक- फ्रांस नहीं कर पाया दूसरा गोल

पेनाल्टी शूटआउट में दूसरे स्ट्रोक में फ्रांस इसे कन्वर्ट नहीं कर पाया. अर्जेंटीनाई गोलकीपर का शानदार सेव.

Sun, Dec 18, 2022, 11:09 PM

पहला पेनाल्टी स्ट्रोक- फ्रांस ने पहला गोल दागा

एम्बाप्पे ने पेनाल्टी शूटआउट का पहला गोल कर दिया है.

Sun, Dec 18, 2022, 11:07 PM

Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 LIVE

फ्रांस का पलटवार, स्कोर 3-3, मेसी के बाद अब एम्बाप्पे ने दागा गोल

 

Sun, Dec 18, 2022, 11:02 PM

पहला पेनाल्टी स्ट्रोक- अर्जेंटीना ने पहला गोल दागा

लियोनल मेसी ने भी पेनाल्टी शूटआउट का पहला गोल कर दिया है.

Sun, Dec 18, 2022, 11:01 PM

फ्रांस को पेनाल्टी का मौका

फ्रांस को 117वें मिनट में पेनाल्टी मिली है.

Sun, Dec 18, 2022, 10:57 PM

मेसी का तीसरा गोल, कुल 7 गोल दागे विश्व कप में

109वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अपना जादू दिखाया और तीसरा गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 से बढ़त दिलाई. इसी के साथ मेसी ने इस वर्ल्ड कप में अपना 7वां गोल दागा है.

Sun, Dec 18, 2022, 10:55 PM

Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 LIVE: मेसी ने मारा तीसरा गोल

109वें मिनट में लियोनल मेसी ने मैच में रोमांच भर दिया. उन्होंने तीसरा गोल दागकर अपनी टीम को आगे कर दिया. अब महज 3 मिनट बचे हैं. अर्जेंटीना 3-2 से आगे

Sun, Dec 18, 2022, 10:50 PM

Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 LIVE: पहला एक्स्ट्रा टाइम खत्म

15 मिनट का पहला एक्स्ट्रा टाइम खत्म हो गया है. इसमें दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. स्कोर अब भी 2-2 पर है. अब दूसरा 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा. इसमें गोल नहीं होता तो फैसला पेनाल्टी शूटआउट से होगा.

Sun, Dec 18, 2022, 10:48 PM

Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 LIVE: मैच का स्कोर

Sun, Dec 18, 2022, 10:47 PM

एक्स्ट्रा टाइम में दम लगा रही हैं दोनों टीमें

Sun, Dec 18, 2022, 10:40 PM

अर्जेंटीना ने खो दिया मौका

एक्स्ट्रा टाइम के 105वें मिनट में अर्जेंटीना के लुटारो मार्टिनेज के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था. लेकिन, वो फ्रांस की बेहतरीन डिफेंडिंग को नहीं भेद पाए. स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा.

Sun, Dec 18, 2022, 10:37 PM

एक्स्ट्रा टाइम में होगा फैसला?

निर्धारित 90 मिनट और इंजरी टाइम के बाद भी फीफा फाइनल का मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच 2-2 की बराबरी पर है. अब मैच में जीत-हार के लिए एक्स्ट्रा टाइम में खेल पहुंच गया है. यदि यहां भी मैच बराबरी पर रहता है, तो फिर पेनल्टी शूटआउट से नतीजा निकाला जाएगा.

Sun, Dec 18, 2022, 10:37 PM

फ्रांस के स्टार मिडफिल्डर एड्रियन रेबियट को बाहर बुलाया गया

96वें मिनट में फ्रांस की टीम ने बड़ा बदलाव किया है. स्टार मिडफील्डर एड्रियन रेबियट को बाहर बुला लिया गया है. उनकी जगह मिडफील्डर यूसुफ फोफाना को मैदान पर भेजा गया.

Sun, Dec 18, 2022, 10:35 PM

Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 LIVE: एम्बाप्पे ने तोड़ा अर्जेंटीना का सपना

एम्बाप्पे ने 80 मिनट में पेनल्टी शूट से गोल दागकर स्कोर 2-1 किया. वहीं, 81वें मिनट में फील्ड गोल से स्कोर बराबरी पर पहुंचा दिया. अर्जेंटीना के लिए 23वें मिनट में लियोनल मेसी और 36वें मिनट में एंजल डी मारिया ने एक-एक गोल किया.

Sun, Dec 18, 2022, 09:20 PM

दूसरे हाफ में फ्रांस की वापसी

एम्बाप्पे ने 100 सेकंड में ठोके 2 गोल. मैच में फ्रांस और अर्जेंटीना 2-2 के बराबरी पर

Sun, Dec 18, 2022, 08:36 PM

फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की बढ़त

मेसी के बाद डी मारिया का गोल. अर्जेंटीना 2-0 से आगे

Sun, Dec 18, 2022, 08:31 PM

ट्रॉफी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

 

Sun, Dec 18, 2022, 08:09 PM

चमचमाती ट्रॉफी की खास झलक

 

 

Sun, Dec 18, 2022, 07:47 PM

फाइनल मैच से पहले स्टेडियम का रंग

 

Sun, Dec 18, 2022, 05:26 PM

फ्रांस और अर्जेंटीना की संभावित टीम

फ्रांस - ह्यूगो लाॅरिस (गोलकीपर), जूलियस कौंडे, राफेल वराने, इब्राहिमा कोनाटे,थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन,, ऑरेलियन टॉचमनी, यूसुफ फोफाना, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जीरूड और कीलियन एम्बाप्पे।

अर्जेंटीना - एमिलियो मार्टिनेज, सर्जियो रोमेरो, टागलियाफिको, निकोलस ओटामेंडी, मोलिना, रोड्रिगो डी पॉल, एल पेरेडेस, एंजो फर्नांडेज, एंजल डी मारिया , लियोनल मेसी और जूलियन अल्वारेज।

Sun, Dec 18, 2022, 05:25 PM

एम्बाप्पे-मेसी के बीच गोल्डन बूट की जंग

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच ट्रॉफी के लिए हो रहे मुकाबले के साथ एक और मुकाबला देखना काफी रोमांचक है. वो है एम्बाप्पे-मेसी के बीच गोल्डन बूट की जंग. दोनों ही प्लेयर ने टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में अबतक 5-5 गोल दाग चुके हैं. ऐसे में इस हाई वोल्टेज मुकाबले में देखना काफी रोचक होगा कि कौन बाजी मारेगा.

 

Sun, Dec 18, 2022, 05:03 PM

FIFA World Cup में बॉलीबुड का जादू

फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस भिड़ेंगे. मैच का लुत्फ उठाने के लिए बॉलीवुड सितारे भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. इसमें किंग खान समेत कार्तिक आर्यन भी शामिल हैं.

Sun, Dec 18, 2022, 04:27 PM

फाइनल मैच की तैयारी लगभग पूरी!

Sun, Dec 18, 2022, 03:43 PM

2-2 बार ट्रॉफी जीत चुकीं हैं टीमें

फ्रांस ने अबतक दो बार ट्रॉफी जीता है. पहली बार ट्रॉफी 1998 में जीती थी, फिर 2018 में चैंपियन बनी. वहीं अर्जेंटीना भी 1978 और 1986 में ट्रॉफी अपने नाम किया था. 

Sun, Dec 18, 2022, 02:38 PM

Argentina Vs France Head to Head

2018 के वर्ल्ड कप में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हरा दिया था. इस मैच में फ्रांस की ओर से किलियन एमबाप्पे ने दो गोल किए थे. वहीं मेसी का जादू नहीं चल पाया था.

Sun, Dec 18, 2022, 01:26 PM

कहां देख पाएंगे LIVE मैच

 

Sun, Dec 18, 2022, 11:22 AM

कितने बजे खेला जाएगा मैच?

मैच भारतीय समय के अनुसार, रात 8:30 बजे शुरू होगा, लेकिन अभी से ही इसको लेकर भविष्यवाणी की जाने लगी है. (FIFA World Cup Final Prediction) क्या फ्रांस 60 साल पुराना इतिहास दोहराएगा या फिर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को आखिरी विश्वकप में सबसे शानदार विदाई मिलेगी? 

Sun, Dec 18, 2022, 11:18 AM

कहां देख पाएंगे फ्रांस-अर्जेंटीना का फाइनल मैच?

फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) के सेमीफाइनल मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स18 HD चैनल पर उपलब्ध रहेगा.वहीं Jio Cinema ऐप और उसकी वेवसाइट के जरिए भी आप फ्री में फाइनल मुकाबले (How to Watch Fifa World Cup Online Free) का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके साथ ही आप Zeebiz.com पर भी मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट पढ़ सकते हैं.

Sun, Dec 18, 2022, 11:16 AM

कहां खेला जाएगा पहला मुकाबला?

फाइनल मुकाबले का आयोजन दोहा लुसैल स्टेडियम में किया जाएगा. लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium) इस मुल्क का सबसे बड़ा स्टेडियम है और इसकी क्षमता लगभग 89 हजार दर्शकों की है. 

Get Latest Business News, Stock Market Updates and Videos; Check your tax outgo through Income Tax Calculator and save money through our Personal Finance coverage. Check Business Breaking News Live on Zee Business Twitter and Facebook. Subscribe on YouTube.

सम्बंधित खबरें

NTPC पर बड़ा अपडेट, सीपत प्रोजेक्ट के लिए 9,700 करोड़ रुपये को दी मंजूरी, शेयर पर रखें नजर

पैसेंजर ने Air India के फर्स्ट क्लास से शेयर किया 'सबसे खराब' एक्सपीरिएंस, वायरल Video देख एयरलाइन ने दिया रिफंड

भारत में पहले भी होता रहा है वन नेशन-वन इलेक्शन, जानिए 1967 से क्यों अलग-अलग होने लगे राज्यों के चुनाव