India vs Spain Match: आज हॉकी विश्व कप में भारत का पहला मैच होने वाला है. भारतीय टीम शुक्रवार को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. 2018 में हुए आखिरी विश्व कप में भारतीय टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हुआ था और वो छठे स्थान पर रही थी.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भारत और स्पेन की हॉकी टीमें इस प्रकार हैं

भारतः हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), अरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, नीलम संजीप जेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शार, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, कृष्णा पाठक (गोलकीपर), आकाशदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और ललित कुमार उपाध्याय।

स्पेनः मार्क मिरालेस (कप्तान), एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, जावी गिस्पर्ट, बोर्जा लैकले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, जोर्डी बोनास्त्रे, जाओकीन मेनिनी, मारियो गारिन (गोलकीपर), मार्क रेने, पेपे कुनील, पाउ कुनील, मार्क विजकाइनो और मार्क रिकसेन्स। कब खेला जाएगा मैच ? भारत और स्पेन के बीच 2023 हॉकी विश्व कप का मैच शुक्रवार यानी 13 जनवरी को खेला जाएगा. कहां खेला जाएगा हॉकी विश्व कप मैच? भारत बनाम स्पेन 2023 हॉकी विश्व कप मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. कितने बजे शुरू होगा मुकाबला ? हॉकी विश्व कप मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. कहां देख सकते हैं हॉकी विश्‍व कप मैच? भारत बनाम स्पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. हॉकी विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? भारत बनाम स्पेन 2023 हॉकी विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं. इस मैच से संबंधित कवरेज आप जागरण की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

ऐसा है नॉकआउट दौर का कार्यक्रम

ग्रुप दौर के मुकाबलों के बाद 22 जनवरी और 23 जनवरी को क्रॉस ओवर मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें ग्रुप दौर में दूसरे और तीसरे पायदान पर रही टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी. क्वार्टर फाइनल मुकाबले 24 और 25 जनवरी को भुवनेश्वर में खेले जाएंगे. सेमीफाइनल 27 जनवरी को और फाइनल 29 जनवरी को भुवनेश्वर में खेले जाएंगे. 

मैच तारीख दिन ग्रुप बनाम समय

13 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप A अर्जेंटीना बनाम दक्षिण अफ्रीका दोपहर 1.00 बजे

13 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप A ऑस्ट्रेलिया बनाम फ़्रांस दोपहर 3.00 बजे

13 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप D इंग्लैंड बनाम वेल्स शाम 5.00 बजे

13 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप D भारत बनाम स्पेन शाम 7.00 बजे

14 जनवरी, शनिवार ग्रुप C न्यूज़ीलैंड बनाम चिली दोपहर 1.00 बजे

14 जनवरी, शनिवार ग्रुप C नीदरलैंड बनाम मलेशिया दोपहर 3.00 बजे

14 जनवरी, शनिवार ग्रुप B बेल्जियम बनाम कोरिया शाम 5.00 बजे

14 जनवरी, शनिवार ग्रुप B जर्मनी बनाम जापान शाम 7.00 बजे

15 जनवरी, रविवार ग्रुप D स्पेन बनाम वेल्स शाम 5.00 बजे

15 जनवरी, रविवार ग्रुप D इंग्लैंड बनाम भारत शाम 7.00 बजे

16 जनवरी, सोमवार ग्रुप C मलेशिया बनाम चिली दोपहर 1.00 बजे

16 जनवरी, सोमवार ग्रुप C न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड दोपहर 3.00 बजे

16 जनवरी, सोमवार ग्रुप A फ़्रांस बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 5.00 बजे

16 जनवरी, सोमवार ग्रुप A अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 7.00 बजे

17 जनवरी, मंगलवार ग्रुप B कोरिया बनाम जापान शाम 5.00 बजे

17 जनवरी, मंगलवार ग्रुप B जर्मनी बनाम बेल्जियम शाम 7.00 बजे

19 जनवरी, गुरुवार ग्रुप C मलेशिया बनाम न्यूज़ीलैंड दोपहर 1.00 बजे

19 जनवरी, गुरुवार ग्रुप C नीदरलैंड बनाम चिली दोपहर 3.00 बजे

19 जनवरी, गुरुवार ग्रुप D स्पेन बनाम इंग्लैंड शाम 5.00 बजे

19 जनवरी, गुरुवार ग्रुप D भारत बनाम वेल्स शाम 7.00 बजे

20 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप A ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकादोपहर 1.00 बजे

20 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप A फ़्रांस बनाम अर्जेंटीना दोपहर 3.00 बजे

20 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप B बेल्जियम बनाम जापान शाम 5.00 बजे

20 जनवरी, शुक्रवार ग्रुप B कोरिया बनाम जर्मनी शाम 7.00 बजे