Android Smartphone users are at high risk: अगर आपने अभी तक अपने एंड्रॉयड फोन को अपडेट नहीं किया है, तो फटाफट कर लें. सरकार की तरफ से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है. CERT-In ने सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी करते हुए बताया कि कुछ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में खामियां पाई गई हैं. फोन में मौजूद इन खामियां की वजह से हैकर्स यूजर्स के पर्सनल डेटा को आसानी से हासिल कर सकते हैं. IT मंत्रालय की टीम ने वल्नरेबिलिटी को हाई रिस्क रेटिंग दी है. अलर्ट जारी करते हुए  सरकार ने यूजर्स को फोन अपडेट करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

CERT-In ने इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट के जरिए दी है. सरकार ने कहा कि ये खामियां Android 11, Android 12, Android 12L और Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम में पाई गई हैं. ऐसे में अगर आपकी डिवाइस अभी भी इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है, तो ये आपकी डिवाइस को हैक कर आपको प्रभावित कर सकती है. CERT-In का कहना है कि हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर आपके पर्सनल डेटा को चुरा सकते हैं. 

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कैसे पाई गई खामियां 

  • कर्नेल
  • फ्रेमवर्क
  • गूगल प्ले सिस्टम अपडेट
  • मीडियाटेक कंपोनेंट्स
  • क्वालकॉम कंपोनेंट्स

यूजर्स कैसे रखें सावधानी

बता दें, CERT-In ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी एंड्रॉयड यूजर्स को सलाह दी है कि वो अपने एंड्रॉयड डिवाइस को अपडेट कर लें. यूजर्स को फटाफट अपने एंड्रॉयड डिवाइस में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करना होगा, जो कि इन खामियों को फिक्स करेंगे. 

ये है वल्नरेबिलिटी लिस्ट

CVE-2022-25709

CVE-2022-33213

CVE-2022-33242

CVE-2022-33244

CVE-2022-33254

CVE-2022-33309

CVE-2022-40515

CVE-2022-40527

CVE-2022-40530

CVE-2022-40531

CVE-2022-40535

CVE-2022-40537

CVE-2022-40540

CVE-2022-47459

CVE-2022-47460

CVE-2022-47461

CVE-2022-47462

CVE-2023-20620

CVE-2023-20621

CVE-2023-20623

CVE-2023-20906

CVE-2023-20910

CVE-2023-20911

CVE-2023-20917

CVE-2023-20926

CVE-2023-20929

CVE-2023-20931

CVE-2023-20936

CVE-2023-20947

CVE-2023-20951

CVE-2023-20952

CVE-2023-20953

CVE-2023-20954

CVE-2023-20955

CVE-2023-20956

CVE-2023-20957

CVE-2023-20958

CVE-2023-20959

CVE-2023-20960

CVE-2023-20962

CVE-2023-20963

CVE-2023-20964

CVE-2023-20966

CVE-2021-33655

CVE-2022-4452

CVE-2022-20467

CVE-2022-20499

CVE-2022-22075

CVE-2022-25694

CVE-2022-25705

CVE-2022-33256

CVE-2022-33272

CVE-2022-33278