Diwali Picks 2023: शेयर बाजार में दिवाली से पहले अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही. बाजार में निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिल रही. इस तरह के बाजार में चुनिंदा शेयर लॉन्ग टर्म में तगड़ी कमाई के लिए तैयार हैं. HDFC Securities ने दिवाली से पहले खरीदारी के लिए 4 शेयर पिक किए हैं, जोकि तगड़ी कमाई करा सकते हैं. खरीदारी के लिए पिक किए गए शेयरों में United Spirits, Godrej Industries, Equitas Small Finance Bank और  Gujarat Alkalies शामिल हैं. 

दिवाली से दिवाली तक के लिए 4 शेयर

1. United Spirits: Target- ₹1195

  • बेहतर प्राइसिंग और प्रीमियम प्रोडक्ट मिक्स से फायदा मिलने की उम्मीद
  • FY23 में मिड-प्रेस्टीज/अपर प्रेस्टीज/ लग्जरी प्रीमियम में 43%/32%/37% की ग्रोथ रही
  • आय में डबल डिजिट ग्रोथ संभव
  • UK-भारत के बीच FTA पर फोकस

United Spirits: आय का अनुमान

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

साल                                 आय (₹ करोड़)

FY22            9424

FY23            10374

FY24E           11422 

FY25E           12649 

2. Godrej Industries: Target- ₹735

  • कंज्युमर प्रोडक्ट और रियल एस्टेट बिजनेस का बेहतर ग्रोथ आउटलुक  
  • आगे चलकर होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट कम होने की उम्मीद
  • गोदरेज कैपिटल के अंतर्गत हाउसिंग फाइनेंस बिज़नेस शुरू किया  

3. Equitas SFB: Target- ₹112

  • भारत के सबसे बड़े स्माल फाइनेंस बैंकों में से एक
  • RBI की तरफ से मिक्रोफाइनेंस लेंडिंग के नियमों में ढील से फायदा
  • FY23-25E में लोन बुक 27% CAGR से  बढ़ने का अनुमान
  • FY23-25E में NII और मुनाफा 24% और 31% CAGR से बढ़ने की उम्मीद
  • बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार संभव  

Equitas SFB: मुनाफे का अनुमान

साल                             मुनाफा (₹ करोड़)

FY22         281

FY23         574

FY24E        794  

FY25E       992

4. Gujarat Alkalies & Chemicals: Target- ₹875

  • घरेलू कास्टिक सोडा मार्केट में 20% का मार्केट शेयर  
  • कीमतों में बढ़त के चलते अर्निंग और रियलाइजेशन बेहतर रहने की उम्मीद  
  • आगे आने वाले कुछ सालों के लिए बड़ा पूंजी निवेश नहीं

Gujarat Alkalies: आय का अनुमान

साल             आय (₹ करोड़)

FY22         3759

FY23         4517

FY24E        4372  

FY25E        4809

डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह मार्केट एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)