• होम
  • मार्केट्स
  • Stock Market Closing: रिकॉर्ड हाई के बाद मुनाफावसूली का शिकार हुए बाजार, निफ्टी 26,200 के नीचे बंद; बैंकिंग और FMCG शेयरों में गिरावट

Stock Market Closing: रिकॉर्ड हाई के बाद मुनाफावसूली का शिकार हुए बाजार, निफ्टी 26,200 के नीचे बंद; बैंकिंग और FMCG शेयरों में गिरावट

Written By:तूलिका कुशवाहा Updated on: September 27, 2024, 03.44 PM IST,

Stock Market Closing: सेंसेक्स 200 अकों तक गिर गया. वहीं, निफ्टी 26,200 के लेवल से नीचे आ गया. बैंक निफ्टी में भी 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई. मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स भी नुकसान में रहे.

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में इस पूरे हफ्ते रिकॉर्ड तेजी दिखाई देने के बाद हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (27 सितंबर) को थोड़ी मुनाफावसूली आई. कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में प्रॉफिटबुकिंग दर्ज होने लगी. सेंसेक्स 200 अकों तक गिर गया. वहीं, निफ्टी 26,200 के लेवल से नीचे आ गया. बैंक निफ्टी में भी 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई. मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स भी नुकसान में रहे. बैंकिंग और FMCG शेयरों में गिरावट रही.

हाइलाइट्स

Fri, Sep 27, 2024, 03:39 PM

Stock Market Closing Bell

  • बाजार ने आज बनाया नया रिकॉर्ड हाई
  • रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद बााजर में मुनाफावसूली
  • निफ्टी ने आज 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ
  • सेंसेक्स ने 85,978 का रिकॉर्ड स्तर छुआ
  • निफ्टी 37 अंक गिरकर 26,178 पर बंद
  • सेंसेक्स 264 अंक गिरकर 85,571 पर बंद
  • निफ्टी बैंक 541 अंक गिरकर 53,834 पर बंद

Fri, Sep 27, 2024, 03:33 PM

Stock Market Closing Bell

शेयर बाजार में इस पूरे हफ्ते रिकॉर्ड तेजी दिखाई देने के बाद हफ्ते के आखिरी दिन थोड़ी मुनाफावसूली आई. कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में प्रॉफिटबुकिंग दर्ज होने लगी. सेंसेक्स 200 अकों तक गिर गया. वहीं, निफ्टी 26,200 के लेवल से नीचे आ गया. बैंक निफ्टी में भी 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई. मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स भी नुकसान में रहे. बैंकिंग और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही.

Fri, Sep 27, 2024, 01:55 PM

Stock Market LIVE: NSE इंडेक्स में कई अहम बदलाव

Fri, Sep 27, 2024, 01:34 PM

Stock Market LIVE: कच्चे तेल के दाम गिरने से तेल मार्केटिंग कंपनियों को मार्केटिंग मार्जिन पर बड़ा फायदा

अप्रैल में पेट्रोल पर करीब ₹3/लीटर का मार्केटिंग मार्जिन था

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

17 सितम्बर तक पेट्रोल पर अब ₹15/लीटर का मार्केटिंग मार्जिन: ICRA  

5 महीनो में मार्केटिंग मार्जिन में 5x का उछाल

मार्च 2024 से अब तक रिटेल कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

मौजूदा तिमाही में OMC के मार्जिन में बड़ा उछाल देखने को मिला

देश की 87% कच्चे तेल की ज़रुरत इम्पोर्ट के जरिए होती है

कच्चा तेल की कीमत

15 मार्च 2024        $85.3/bbl

आज                         $70.5/bbl

%गिरावट                -17.3%

Fri, Sep 27, 2024, 01:32 PM

Stock Market LIVE: बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले

  • सेंसेक्स में ऊपरी स्तर से करीब 400 अंकों की गिरावट
  • निफ्टी में ऊपरी स्तर से करीब 100 अंकों की गिरावट
  • बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तर से करीब 450 अंकों की गिरावट
  • निफ्टी मिडकैप में ऊपरी स्तर से करीब 250 अंकों की गिरावट

Fri, Sep 27, 2024, 12:55 PM

Stock Market LIVE: Westlife Foodworld पर बुलिश राय

Fri, Sep 27, 2024, 12:55 PM

Stock Market LIVE: APLLT in Focus

  • Paliperidone ER टैबलेट की अर्जी को US FDA से अंतिम मंजूरी
  • Janssen Pharma की जेनरिक को US FDA से मंजूरी
  • सिजोफ्रेनिया के इलाज में दवा का इस्तेमाल
  • US में दवा का सालाना ₹400 Cr का कारोबार

Fri, Sep 27, 2024, 12:19 PM

Stock Market LIVE: SJVN in Focus

  • महाराष्ट्र सरकार के साथ MoU साइन किया
  • फ्लोटिंग सोलर, पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए MoU किया
  • 5 पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए MoU किया
  • 505 मेगा वाट फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट के लिए MoU

Fri, Sep 27, 2024, 12:18 PM

Stock Market LIVE: Markets@12

Nifty 50 gainers

  • BPCL +4%
  • Titan +2%
  • Hindalco +2%
  • Sun Pharma +2%

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Nifty 50 Losers

  • Power Grid -3%
  • Bharti Airtel -2%
  • L&T -1.4%
  • Hero Moto -1.2%

IT Gainers

  • Newgen Soft +4%
  • Coforge +2%
  • HCL tech +1.5%
  • Infy +1.2%

Sugar Stocks  in Focus 6-7.5%

  • Balrampur Chini
  • Praj ind 
  • Renuka Sugar, 
  • mawana  Sugar 

Stocks in news

  • Sequent Scietnfic +14%
  • Prataap Snacks -2.8%
  • Nuvama Wealth +3%
  • AS Auto -4.5%

Brokerage report Action

  • United Spirits -3.5%
  • BHEL +2.5%
  • Westlife Foodword +5.5%
  • Gland Pharma -3.5%

Fri, Sep 27, 2024, 09:35 AM

Stock Market LIVE: SEBI ने डीलिस्टिंग के नियम किए आसान

  • RBB के अतिरिक्त फिक्स्ड प्राइस का भी विकल्प
  • पहले फ्लोर प्राइस के बाद निवेशक RBB में हिस्सा लेते थे
  • अब लिक्विड शेयरों में फ्लोर प्राइस के ऊपर 15% प्रीमियम पर हो सकती है डीलिस्टिंग  
  • बोर्ड अप्रूवल के दिन की बजाय पहले पब्लिक अन्नोउंसमेंएट के दिन से गिना जायेगा फ्लोर प्राइस
  • RBB प्रक्रिया में भी बदलाव
  • काउंटर ऑफर के लिए अब 90% शेयरों के बजाय 75% का रूल
  • न्यूनतम 50% पब्लिक शेयरधारकों की टेंडर करने की शर्त
  • इन्वेस्टमेंट कंपनियां शेयर ट्रांसफर या कॅश पेमेंट करके भी डीलिस्ट कर सकती हैं

Fri, Sep 27, 2024, 09:34 AM

Stock Market LIVE: Accenture के FY25 गाइडेंस के चलते IT Stocks फोकस में

Accenture ने चौथी तिमाही के आंकड़े पेश किए

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Q4 में 3% की आय ग्रोथ और 15% का अडजस्टेड ऑपरेटिंग मार्जिन रहा

GAAP EPS 24% बढ़कर $2.66 हुआ

कंसल्टिंग कारोबार में ग्रोथ लौटी

Q4 में नयी बुकिंग्स: $20.1 बिलियन  

पूरे साल में रिकॉर्ड $81.2 बिलियन की बुकिंग

पूरे साल में Generative AI बुकिंग्स: $3 बिलियन

मजबूत गाइडेंस

FY25 के लिए 3-6% की आय ग्रोथ गाइडेंस दी  

FY24 के लिए 1.5 से 2.5% की गाइडेंस दी थी  

मैक्रो स्थिति में सुधार और US में ब्याज दरों में कटौती के चलते गाइडेंस बढ़ाया  

AI आर्डर के दम पर भी बढ़ाई गाइडेंस  

Q2FY25 result calendar

Dates      Companies 

14 Oct     HCL Tech

16 Oct     Mphasis  

17 Oct     Infosys

22 Oct     Coforge

22 Oct     Persistent Systems

Fri, Sep 27, 2024, 09:30 AM

Stock Market LIVE: NSE Gainers/Losers

Gainers: LTIM, Wipro, Tech Mahindra, Infosys, Sun Pharma

Losers: Power Grid, LT, ONGC, Bharti Airtel, Bajaj Finance

Fri, Sep 27, 2024, 09:27 AM

Stock Market LIVE: BSE Gainers/Losers

Gainers: Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech, TCS, Sun Pharma, Tata Steel

Losers: Power Grid, LT, Bharti Airtel, Maurti, ICICI Bank, HDFC Bank

Fri, Sep 27, 2024, 09:22 AM

Stock Market LIVE: Opening Bell

सेंसेक्स 57 अंक चढ़कर 85,893 पर खुला

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

निफ्टी 32 अंक चढ़कर 26,248 पर खुला

बैंक निफ्टी 37 अंक गिरकर 54,338 पर खुला

रुपया 1 पैसा कमजोर 83.65/$ पर खुला

Fri, Sep 27, 2024, 09:17 AM

Stock Market LIVE: Opening Bell

शेयर बाजार में आज थोड़ी सुस्त शुरुआत हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी लाल और हरे निशान में झूलते नजर आए. हालांकि, सेंसेक्स ने खुलते ही नया रिकॉर्ड हाई छू लिया. इंडेक्स 85,800 के ऊपर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 25,222 के स्तर के आसपास था. बैंक निफ्टी 118 अंकों के आसपास 54,200 के ऊपर था. आज आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी दर्ज हुई.

Fri, Sep 27, 2024, 08:46 AM

Stock Market LIVE: Editor's Take

क्यों दौड़ेंगे मेटल शेयर?

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

- अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से कमोडिटीज में तेजी

- डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से भी फायदा

- चीन में ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए कदमों का फायदा मिलेगा

- लंबे समय बाद चीन सरकार ग्रोथ को लेकर काफी गंभीर

- हाल ही में रिजर्व रेश्यो में कटौती का ऐलान

- इकोनॉमी में सुधार के लिए $284 अरब का निवेश

- इससे ग्लोबल ग्रोथ बेहतर होगी

- कमोडिटीज के लिए बड़ा पॉजिटिव, खासकर मेटल्स को फायदा

- मेटल्स में Vedanta सबसे ज्यादा पसंद, लक्ष्य `600

- Hind copper, Hindalco, Tata steel को भी फायदा

- अगर भारत में चीन से इंपोर्टेड स्टील पर ड्यूटी लगी, तो ये और अच्छा होगा

अब ये सेक्टर चलेगा:

- शुगर सेक्टर में होगी तेजी

- दुनियाभर में रॉ शुगर की कीमतें बढ़ी

- भारत में भी शुगर की MSP जल्द बढ़ने की उम्मीद

- अक्टूबर में एथेनॉल के दाम बढ़ने की उम्मीद

- शुगर एक्सपोर्ट से रोक हटाने पर भी विचार हो सकता है

- त्योहारी सीजन में अच्छी डिमांड की उम्मीद

केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान

- चीनी की MSP भी बढ़ाने पर विचार

- एथेनॉल की कीमतें बढ़ाने पर विचार

- शुगर एक्सपोर्ट पर लगी पाबंदी हटाने पर विचार

Fri, Sep 27, 2024, 08:21 AM

Stock Market LIVE: अक्टूबर सीरीज का आउटलुक

- सितंबर सीरीज में निफ्टी में रही 980 अंकों की बढ़त

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

- पिछली 4 सीरीज से पॉजिटिव, 3641 अंकों की कुल बढ़त

- पिछली 8 सीरीज में 4776 अंकों की कुल बढ़त, सिर्फ मई सीरीज निगेटिव रही

- पिछली 11 सीरीज में 7272 अंकों की कुल बढ़त, सिर्फ 2 सीरीज थोड़ी निगेटिव रही

- इससे बुल मार्केट की ताकत पता चलती है

- अक्टूबर सीरीज में बाजार पॉजिटिव रहने की उम्मीद

- पिछले 10 में से 7 सालों में अक्टूबर सीरीज पॉजिटिव रही

- पिछले 5 में से 4 सालों में अक्टूबर सीरीज पॉजिटिव रही

- सिर्फ पिछले साल अक्टूबर सीरीज निगेटिव रही

- सीरीज की शुरुआत में कुछ सावधानी के संकेत

- निफ्टी का ओपन इंटरेस्ट बहुत ज्यादा

- FIIs इंडेक्स फ्यूचर्स लॉन्ग पोजीशन 70% से बढ़कर 80%, ऊपरी स्तर पर

क्या है बाजार में रिस्क?

- तेजी की रफ्तार बढ़ना थोड़ा रिस्की

- लगातार 4 सीरीज से बाजार ऊपर

- एकतरफा तेजी के बाद करेक्शन की संभावना भी

- FIIs की इंडेक्स फ्यूचर्स लॉन्ग पोजीशन पर 80% पर

- नतीजों का सीजन पिछली तिमाही से बेहतर रहना जरूरी

- ढेर सारे IPO, PE फंड्स, प्रोमोटर्स की ओर से बड़ी बिकवाली

- चीन से ज्यादा मजबूती के संकेत मिले तो FIIs का रुझान उनकी तरफ बढ़ सकता है

Fri, Sep 27, 2024, 07:59 AM

Stock Market LIVE: आज की बड़ी खबरें

  • बेरोजगारी दावों में कमी और दूसरी तिमाही की मजबूत GDP ग्रोथ के दम पर दौड़े अमेरिकी बाजार...S&P 500 लाइफ हाई पर...डाओ 250 अंक उछला तो लगातार चौथे दिन मजबूती के साथ नैस्डैक ने लगाई सेंचुरी...

  • COMMERCIAL BREAK
    SCROLL TO CONTINUE READING

    GIFT निफ्टी 50 अंक चढ़कर 26350 के ऊपर...डाओ फ्यूचर्स सपाट...निक्केई 275 अंक मजबूत...

  • सोने ने लगातार सातवें दिन तेजी के साथ 2670 डॉलर के पास बनाया नया लाइफ हाई तो चांदी 12 साल में पहली बार 33 डॉलर तक पहुंची...सप्लाई बढ़ने की आशंका से कच्चा तेल साढ़े तीन परसेंट लुढ़ककर 71 डॉलर के नीचे...

  • कमजोर डॉलर और चीन में मांग बढ़ने के अनुमान से बेस मेटल्स में 2 से 3 परसेंट का उछाल...LME कॉपर करीब 4 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा...

  • निफ्टी में आज Divi's Lab और LTIMindtree का आखिरी दिन...सोमवार से Trent और BEL होंगे शामिल...तो बैंक निफ्टी में Bandhan Bank की जगह लेगा Canara Bank...

  • ग्लोबल IT दिग्गज Accenture ने रिकॉर्ड बुकिंग्स के साथ बढ़ाया ग्रोथ का गाइडेंस...आज IT शेयरों में रहेगी तेजी...

  • Prataap Snacks का अधिग्रहण...Authum Investment और Mahi Madhusudan Kela खरीदेंगे करीब 47 परसेंट हिस्सा...864 के भाव पर ओपन ऑफर भी आएगा...

  • शुगर कंपनियों के लिए बड़ी खबर...शक्कर की MSP और एथेनॉल के दाम बढ़ाने की तैयारी में सरकार...शुगर एक्सपोर्ट से रोक हटाने पर भी विचार...

  • आज बंद होने वाला KRN Heat Exchangers का IPO अब तक 58 गुने से ज्यादा भरा...प्राइस बैंड 209 से 220 रुपए...

  • Diffusion Engineers का IPO पहले दिन 7 गुने से ज्यादा भरा...प्राइस बैंड 159 से 168 रुपए...

  • SEBI ने डीलिस्टिंग के नियमों में किया संशोधन...प्रोमोटर्स को फिक्स प्राइस पर डीलिस्ट कराने का भी मिला विकल्प...फ्लोर प्राइस से मिनिमम 15% प्रीमियम पर रखना होगा फिक्स्ड प्राइस...

Fri, Sep 27, 2024, 07:59 AM

Stock Market LIVE: कमोडिटी बाजार अपडेट

  • कच्चे तेल में भारी गिरावट
  • ब्रेंट क्रूड 3% लुढ़ककर $71 के नीचे
  • सऊदी अरब के तेल उत्पादन बढ़ाने की रिपोर्ट से टूटा क्रूड
  • सोने में रिकॉर्ड रैली जारी
  • चांदी 12 साल के ऊंचे लेवल के पास
  • बेस मेटल्स में धुआंधार एक्शन

Fri, Sep 27, 2024, 07:57 AM

Stock Market LIVE: ग्लोबल बाज़ारों से दमदार संकेत

  • 1 दिन की सुस्ती के बाद US में तेजी लौटी
  • डाओ पर 260 अंकों का उछाल
  • S&P 500 ने बनाया नया रिकॉर्ड  
  • IT में ज्यादा एक्शन से नैस्डेक 0.6% उछला
  • सेमीकंडक्टर शेयर्स में एक्शन बरक़रार
  • 2 दिनों की गिरावट के बाद रसल 2000 पर भी रिबाउंड
  • मजबूत आर्थिक डेटा के दम पर बाजार में खरीदारी
  • लगातार दूसरे हफ्ते साप्ताहिक बेरोज़गारी दावे अनुमान से कम
  • Q2 GDP की अंतिम रीडिंग 3% पर
  • जेरोम पॉवेल ने अपने भाषण में कुछ ख़ास नहीं कहा
  • आज पर्सनल कन्जम्प्शन एक्सपेंडिचर डेटा पर नज़र
  • 2.5% से गिरकर 2.3% पर आने का अनुमान
  • यूरोप के बाज़ारों में भी मजबूत एक्शन

Fri, Sep 27, 2024, 07:56 AM

Stock Market LIVE: बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर

  • डाओ 260, नैस्डैक 108 अंक चढ़ा, S&P @ रिकॉर्ड
  • US गोल्ड लाइफ हाई पर, चांदी 12 साल की ऊंचाई पर
  • क्रूड $71 के नीचे फिसला, मेटल्स 2-3% उछले
  • Accenture ने ग्रोथ का गाइडेंस बढ़ाया
  • एथेनॉल, शुगर का दाम, शुगर एक्सपोर्ट पर विचार: Gov
  • निफ्टी की नई सीरीज की शुरुआत

Get Latest Business News, Stock Market Updates and Videos; Check your tax outgo through Income Tax Calculator and save money through our Personal Finance coverage. Check Business Breaking News Live on Zee Business Twitter and Facebook. Subscribe on YouTube.

सम्बंधित खबरें

नवरात्रि में रेलवे यात्रियों को मिली नई ट्रेन की सौगात, इन राज्यों को होगा सबसे ज्यादा फायदा, देखें टाइम टेबल

Cotton Cultivation: गुजरात में दो दशकों में कपास की खेती 9 लाख हेक्टेयर बढ़ी

इस ट्रेन में पिछले 29 साल से मिल रहा है फ्री खाना, यात्री साथ लेकर चलते हैं बर्तन, मेन्यू में कढ़ी,चावल