• होम
  • मार्केट्स
  • Stock Market Closing: तूफानी तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार, 1300 अंक चढ़ा सेंसेक्स; ऑटो, IT रियल्टी स्टॉक्स चमके

Stock Market Closing: तूफानी तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार, 1300 अंक चढ़ा सेंसेक्स; ऑटो, IT रियल्टी स्टॉक्स चमके

Written By:तूलिका कुशवाहा Updated on: August 16, 2024, 03.50 PM IST,

Stock Market Closing: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही डेढ-डेढ़ पर्सेंट की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा तो निफ्टी ने भी करीब 400 अंकों की बढ़त हासिल की.

Stock Market Closing: शेयर बाजार में आखिरकार ये हफ्ता दमदार क्लोजिंग के साथ खत्म हुआ है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही डेढ-डेढ़ पर्सेंट की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा तो निफ्टी ने भी करीब 400 अंकों की बढ़त हासिल की. बैंक निफ्टी में भी रफ्तार लौटती हुई दिखाई दी. निफ्टी मिडकैप 2 पर्सेंट तो स्मॉलकैप शेयर भी लगभग इतनी ही बढ़त के साथ बंद हुआ. मजबूत ग्लोबल संकेतों से बाजार में शानदार तेजी के बाद निफ्टी 397 अंक चढ़कर 24,541 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 1330 अंक चढ़कर 80,436 पर बंद हुआ और निफ्टी बैंक 789 अंक चढ़कर 50,516 पर बंद हुआ. सबसे ज्यादा तेजी आईटी, ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में दर्ज की गई.

हाइलाइट्स

Fri, Aug 16, 2024, 03:43 PM

Rupee Closing: रुपया 1 पैसे मजबूत होकर 83.94/$ पर बंद

Fri, Aug 16, 2024, 03:41 PM

Stock Market Closing Bell

  • मजबूत ग्लोबल संकेतों से बाजार में शानदार तेजी
  • निफ्टी 397 अंक चढ़कर 24,541 पर बंद
  • सेंसेक्स 1330 अंक चढ़कर 80,436 पर बंद
  • निफ्टी बैंक 789 अंक चढ़कर 50,516 पर बंद

Fri, Aug 16, 2024, 03:40 PM

Stock Market Closing Bell

Nifty Gainers

  • Tech Mahindra 
  • Mahindra & Mahindra 
  • Wipro
  • Tata Motors 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Nifty Losers

Divi's Laboratories 

 

Fri, Aug 16, 2024, 03:38 PM

Stock Market Closing Bell

  • Nifty 50 +1.63%
  • Bank Nifty +1.6%
  • Sensex +1.7%
  • Nifty SmallCaps 100 +1.9%
  • Nifty Midcap 100 +2%

Fri, Aug 16, 2024, 03:32 PM

Stock Market Closing Bell

शेयर बाजार में हफ्ता दमदार क्लोजिंग के साथ खत्म हुआ है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही डेढ-डेढ़ पर्सेंट की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा तो निफ्टी ने भी करीब 400 अंकों की बढ़त हासिल की. बैंक निफ्टी में भी रफ्तार लौटती हुई दिखाई दी.

Fri, Aug 16, 2024, 01:49 PM

Stock Market LIVE: बाजार की बड़ी खबरें

  • तूफानी तेजी के साथ दिन की ऊंचाई पर बाजार... निफ्टी ट्रिपल सेंचुरी लगाकर 24450 के पास तो सेंसेक्स में 1000 अंकों का उछाल....IT के साथ सभी सेक्टर इंडेक्स में हरियाली
  • डाओ फ्यूचर्स 50 अंक चढ़ा...यूरोप के बाजार मिलेजुले
  • निफ्टी बैंक 800 अंकों की तेजी के साथ 50,500 के पास...PNB को छोड़कर इंडेक्स के सारे बैंक उछले..HDFC, Kotak और ICICI Bank में सबसे ज्यादा तेजी
  • दमदार ग्लोबल संकेतों से IT शेयर लगातार चौथे दिन दौड़े...LTIMindtree, Tech Mahindra और Wipro निफ्टी के टॉप गेनर्स तो TCS, HCL Tech, L&T Tech Mphasis और Birlasoft दो से छे परसेंट उछले
  • टॉप गियर में ऑटो शेयर....M&M और Tata Motors निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल तो Eicher और Ashok Leyland एक से ढाई परसेंट दौड़े
  • मिड और स्मॉलकैप शेयरों ने बाजार में भरा जोश...MCX वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल तो PAYTM, Sona BLW, AB Capital और Mapmyindia में चार से छह परसेंट की तेजी
  • रियल्टी शेयरों में चौतरफा तेजी.. DLF पांच परसेंट भागा तो Godrej Properties और Oberoi Realty भी दो से ढाई परसेंट चढ़े
  • डिस्काउंट पर OFS से Hindustan Zinc 8% टूटा..प्रोमोटर Vedanta बेच रही है करीब सवा तीन परसेंट हिस्सा
  • 'STOCK OF THE DAY' OLA Electric में 19 परसेंट का अपर सर्किट तो नतीजों के दम पर Capacite Infra 2 परसेंट भागा

Fri, Aug 16, 2024, 10:43 AM

Stock Market LIVE:  नतीजों के बाद Mazagon Dock के मैनेजमेंट से बातचीत

Fri, Aug 16, 2024, 09:48 AM

Stock Market LIVE: Aurobindo Pharma फोकस में

  • सब्सिडियरी को US FDA से वॉर्निंग लेटर मिला
  • Eugia Pharma के यूनिट-III को वॉर्निंग लेटर मिला
  • मई में इसे Official Action Indicated मिला था
  • इस साल Eugia से 60 करोड़ डॉलर आय का अनुमान
  • US market से 47% की आय
  • existing supplies पर असर नहीं

Fri, Aug 16, 2024, 09:39 AM

Stock Market LIVE: संदीप जैन ने इस स्टॉक में दी खरीदारी की राय

Fri, Aug 16, 2024, 09:22 AM

Stock Market LIVE: शुरुआती कारोबार में बाजार में अच्छी तेजी

  • सेंसेक्स 835 अंकों की बढ़त के साथ 79,941 के आसपास
  • निफ्टी 251 अंक चढ़कर 24,394 पर
  • बैंक निफ्टी 456 अंकों की तेजी के साथ 50,184 के लेवल पर
  • निफ्टी पर मिड-स्मॉलकैप इंडेक्स में जबरदस्त तेजी
  • India Vix 3.79% गिरा

Fri, Aug 16, 2024, 09:20 AM

Stock Market Opening Bell

Stock Market LIVE: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार (16 अगस्त) को ग्लोबल बाजारों से शानदार संकेतों के बीच अच्छी ओपनिंग हुई है. सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक ऊपर चढ़ा है तो निफ्टी भी 170 अंकों की तेजी दर्ज कर रहा था. बैंक निफ्टी 400 पॉइंट्स से ज्यादा बढ़त लेकर खुला. Hindalco, M&M निफ्टी पर टॉप गेनर्स थे. इसके अलावा IT Stocks में भी अच्छी तेजी दर्ज हो रही थी.

Fri, Aug 16, 2024, 08:29 AM

Stock Market LIVE: अनिल सिंघवी की मार्केट स्ट्रैटेजी

Fri, Aug 16, 2024, 08:13 AM

Stock Market LIVE: Editor's Take

क्यों भागे अमेरिकी बाजार?

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

- मार्च 2021 के बाद पहली बार रिटेल महंगाई 3% के नीचे

- जुलाई रिटेल बिक्री में दमदार बढ़त

- आर्थिक मंदी की चिंता हुई खत्म

- अमेरिका में मंदी नहीं होने का हमने पहले ही दिया भरोसा

- अब ब्याज दरें तेजी से और ज्यादा घटने की उम्मीद

- इजरायल-ईरान को लेकर कोई बुरी खबर नहीं आई

- बड़ी तेजी के बाद हेल्दी करेक्शन हुआ पूरा

- निचले स्तरों से सभी ग्लोबल मार्केट उछले

Fri, Aug 16, 2024, 08:03 AM

Stock Market LIVE: आज की बड़ी खबरें

  • महंगाई घटने और रिटेल बिक्री के दमदार आंकड़ों से जोश में अमेरिकी बाजार...पिछले 2 दिन में डाओ 800 अंक उछला तो नैस्डैक 400 अंकों की तेजी के साथ लगातार छठे दिन हरे निशान में बंद...
  • अमेरिका में मजबूत रिटेल बिक्री से छंटे मंदी के बादल...तो महंगाई घटने से बढ़ी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद...मार्च 2021 के बाद पहली बार 3 परसेंट के नीचे पहुंची CPI...
  • GIFT निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 24325 के पास...डाओ फ्यूचर्स भी 50 अंक मजबूत...निक्केई में 1000 अंकों का उछाल...
  • सोना करीब 15 डॉलर चढ़कर 2470 डॉलर के पास तो चांदी 4 परसेंट उछलकर साढ़े अठ्ठाइस डॉलर के करीब...कच्चा तेल 81 डॉलर के पास सपाट...
  • मांग बढ़ने की उम्मीद से बेस मेटल्स में चौतरफा तेजी... LME पर कॉपर, लेड और जिंक 2% चढ़े तो एल्युमीनियम में लगातार पांचवें दिन बढ़त...
  • Glenmark Pharma के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे...तो लिस्टिंग के बाद पहली बार आए नतीजों में Ola Electric ने मिले-जुले नतीजों के साथ दिया मजबूत आउटलुक...
  • Vedanta ने Hindustan Zinc OFS का साइज बढ़ाया...486 के फ्लोर प्राइस पर बेचेगी 3.17 परसेंट हिस्सा...आज नॉन रिटेल और सोमवार को रिटेल के लिए खुलेगा इश्यू...
  • कर्नाटक सरकार ने अपने विभागों को SBI और PNB में खाते बंद कर सारे डिपॉजिट निकालने के दिए आदेश...फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम में गड़बड़ी के चलते फैसला...
  • स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में विकसित भारत पर रहा PM मोदी का जोर...देश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने, डिफेंस, गेमिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट पर खास फोकस..

Fri, Aug 16, 2024, 08:03 AM

Stock Market LIVE: कमोडिटी बाजार अपडेट

  • ब्रेंट क्रूड 1.5% चढ़कर $81 के पास
  • सोने और चांदी में मजबूत एक्शन
  • बेस मेटल्स में रिबाउंड

Fri, Aug 16, 2024, 08:02 AM

Stock Market LIVE: ग्लोबल बाजार अपडेट

  • ग्लोबल बाज़ारों से मजबूत संकेत
  • 2 दिनों में US में शानदार एक्शन
  • बुधवार को 250 अंक उछलने के बाद कल 550 अंक उछला डाओ
  • बुधवार को सपाट रहने के बाद कल 2.5% उछला नैस्डेक
  • उम्मीद से बेहतर आर्थिक डेटा से US में उछाल
  • जुलाई रिटेल महंगाई  2.9% पर, 3% का अनुमान था
  • मार्च 2021 के बाद पहली बार रिटेल महंगाई 3% के नीचे
  • जुलाई रिटेल बिक्री में 1% की बढ़त, अनुमान 0.3% की बढ़त का था
  • बेहतर आर्थिक डेटा से मंदी की चिंता हुई कम
  • 10 साल की बांड यील्ड 3.9% पर कायम
  • यूरोप में 1-1.5% की तेजी

Fri, Aug 16, 2024, 07:57 AM

Stock Market LIVE: बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर

  • US रिटेल सेल्स बढ़ी, महंगाई घटी
  • 2 दिन में डाओ 800 अंक, नैस्डैक 400 अंक उछला
  • बेस मेटल्स उछले, LME कॉपर 2% चढ़ा
  • FIIs की लगातार तीसरे दिन बिकवाली, DIIs की 9 दिनों से खरीदारी

Get Latest Business News, Stock Market Updates and Videos; Check your tax outgo through Income Tax Calculator and save money through our Personal Finance coverage. Check Business Breaking News Live on Zee Business Twitter and Facebook. Subscribe on YouTube.

सम्बंधित खबरें

NTPC पर बड़ा अपडेट, सीपत प्रोजेक्ट के लिए 9,700 करोड़ रुपये को दी मंजूरी, शेयर पर रखें नजर

पैसेंजर ने Air India के फर्स्ट क्लास से शेयर किया 'सबसे खराब' एक्सपीरिएंस, वायरल Video देख एयरलाइन ने दिया रिफंड

भारत में पहले भी होता रहा है वन नेशन-वन इलेक्शन, जानिए 1967 से क्यों अलग-अलग होने लगे राज्यों के चुनाव