Upcoming IPOs 2024: शेयर मार्केट की तरह IPO बाजार में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. प्राइमरी मार्केट के लिहाज से साल 2024 भी धमाकेदार रहने का अनुमान है. इस साल 2023 के मुकाबले दोगुना इश्यू खुलेंगे. लोकसभा चुनाव और बजट वाले साल 2024 में लगभग 64 पब्लिक इश्यू में निवेश का मौका मिलेगा. इसमें OLA, OYO, Swiggy समेत अन्य नाम शामिल हैं, जोकि करीब 1 लाख करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च करेंगे.                

2024 में आएगी IPO का बूम

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

साल 2024 में प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त एक्शन रहने वाला है. इस साल 1 लाख करोड़ रुपए के IPO की उम्मीद है, जोकि पिछले साल की तुलना में 2 गुना ज्यादा है. बता दें कि 2023 में 49434 करोड़ रुपए IPO आए थे. इस साल खुलने वाले IPOs की औसत साइज 2000 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जोकि 2023 के 850 करोड़ रुपए के एवरेज IPO साइज से दोगुना है. 

3 साल में IPOs का ट्रेंड

साल        कंपनियों के IPOs        IPOs साइज (₹करोड़)

2024        64                      1 लाख 

2023        57                      49434 

2022        40                      59301 

Upcoming IPOs 2024: बड़े इश्यू

2024 में खुलने वाले IPO में ज्यादातर को मार्केट रेगुलेटर SEBI की मंजूरी भी मिल गई है. सेबी ने 2024 के लिए कॉरपोरेट्स को अब तक IPO के जरिए 30000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दे दी है. इसके तहत 28 कंपनियां मिलकर 30000 करोड़ रुपए जुटाएंगी. अन्य 36 कंपनियों ने सेबी के पास 50000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए DRHP जमा किए हैं. 

2024 के लिए बड़े IPOs

कंपनी                    IPO साइज ( ₹ करोड़, अनुमानित)

OLA Electric             8300

OYO                  8300

Swiggy               8300

Askash Education           8300

Payu                      5000