IPO Report: प्राइमरी मार्केट के लिए साल 2023 अब तक धमाकेदार रहा. एक के बाद एक पब्लिक इश्यू खुले. इसमें निवेशकों ने भी तगड़ी कमाई की. क्योंकि बाजार की तेजी में ज्यादातर IPOs प्रीमियम पर लिस्ट हुए. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक 49 इश्यू खुले, जिसमें से 42 की लिस्टिंग प्रीमियम पर हुई.  खास बात यह है कि बजट 2024 से पहले भी करीब दर्जन भर IPO खुलने वाले हैं, जिसमें निवेश का तगड़ा मौका है. इस साल IPO को लेकर नया नियम T+3 भी लागु हो गया है. इसके तहत पब्लिक इश्यू बंद होने के 3 दिन के अंदर शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हो जाएंगे. 

2023 में आए IPOs का कमाल 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शेयर बाजार में जारी रिकॉर्डतोड़ तेजी और बढ़ती लिक्विडिटी से IPO लॉन्च करने वाली कंपनियों को जबरदस्त फायदा हुआ. साथ ही छोटे निवेशकों का IPO में पॉजिटिव रुझान से भी तगड़ा एक्शन देखने को मिला. इस लिहाज से कैलेंडर ईयर 2023 यानी CY23 IPO के लिए जबरदस्त साल रहा. इस दौरान अब तक 49 IPO लिस्ट हुए, जिसमें से 42 IPO प्रीमियम पर लिस्ट हुए. अगले हफ्ते भी एक दिन में 2 IPO खुलेंगे. इसमें डोम्स इंडस्ट्रीज और इंडिया शेल्टर फाइनेंस कारपोरेशन का नाम शामिल है. दोनों IPO 13 से 15 दिसंबर तक खुले रहेंगे. 

IPO के लिए दमदार रहा नवंबर

2023 में अब तक आए IPO के लिहाज से नवंबर सबसे शानदार महीना रहा, जिसमें टाटा टेक, गंधार रिफायनरी जैसे IPO शामिल हैं. क्योंकि इनकी लिस्टिंग में निवेशकों के पैसे लिस्टिंड के दिन ही डबल हो गए. एनलिस्ट्स के मुताबिक दिसंबर-जनवरी की अवधि भी IPO फ्रेंज़ी रहने वाला है. आने वाले हफ्तों में कुल 10,000-12000 करोड़ रुपए के IPO खुलेंगे. फरवरी में आने वाले बजट के पहले मार्केट में 1 दर्जन से ज्यादा IPO लॉन्च होंगे. 

बजट से पहले IPO में निवेश का मौका

Upcoming IPO’s                     Expected Issue Size (₹Cr)

India Shelter Finance Corp            1,200

Muthot Microfin                              1,350

Happy Forgings                             1200-1300

Doms Industries                             1,200

Inox India                                       1,000

Apeejay Surrendra Park Hotels     1,000

Jana Small Finance Bank              1,000

Medi Assist Healthcare Services    800-1,000

Innova Captab                               900

Mukka Proteins                              200-300

Suraj Estate Developers                400

RBZ Jewellers                               100-125

Motisons Jewellers                       100