बाजार में पैसा बनाने की चाहत लगातार बढ़ रही है. नए इन्वेस्टर्स मार्केट की तरफ बढ़ रहे हैं. हर कोई अच्छे स्टॉक्स या फिर बाजार की तेजी में पैसा बनाने की कोशिश में जुटा है. ऐसे में IPO मार्केट कहां पीछे रहने वाला था. इन दिनों सबसे ज्यादा बहार आईपीओ बाजार में ही है. पिछले 10 साल या यूं कहें 13 साल में सबसे ज्यादा आईपीओ इस साल ही आए हैं. अकेले सितंबर में 12 कंपनी अपने पब्लिक इश्यू उतार चुकी हैं. पैसे के लिहाज से भी पिछले 13 साल में सितंबर का महीना दूसरा सबसे बड़ा IPO महीना रहा है. लगातार आईपीओ आने से निवेशक खुश हैं और जमकर पैसा कूट रहे हैं. आइये जानते हैं कैसे... 

13 साल बाद सितंबर 2023 में सबसे ज्यादा IPO

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

साल 2010 की बात है, जब सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा आईपीओ आए थे. अब साल 2023 में सितंबर का महीना आईपीओ के लिए बेहतरीन रहा. अब तक इस महीने 12 आईपीओ आ चुके हैं. इससे पहले साल 2010 के सितंबर में 16 कंपनियों के IPO आए थे. अगर पैसे के लिहाज से देखें तो पिछले 13 साल में सितंबर 2023 दूसरा सबसे बड़ा IPO महीना रहा. इस महीने में अब तक लगभग 11700 करोड़ रुपए के IPO आ चुके हैं. इससे पहले सितंबर 2017 में 16,681 करोड़ के IPO आए थे. 2012, 2013 और 2015 सितंबर में कोई IPO नहीं आया था.

साल           कुल कितने IPO           अमाउंट

2023               12                   ₹11700

2022                 2                      ₹1563

2021                 5                  ₹6704

2020                 8                  ₹7129

2019                 2                  ₹705

2018                 3                  ₹2550

2017                 7                  ₹16681

2016                 4                  ₹7442

2015                 0                  ₹0

2014                 2                  ₹472

2013                 0                  ₹0

2012                 0                  ₹0

2011               10                   ₹662

2010               16                   ₹3757

कितनी तेजी से बढ़ रहा है IPO बाजार?

IPO मार्केट किस तरह बड़ा हो रहा है, इसका अंदाजा इस बात से पता चलता है कि जनवरी से सितंबर 2023 तक कुल 29 आईपीओ आ चुके हैं. इससे कंपनियों ने कुल 20,954 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए हैं. आने वाला वक्त भी IPO बाजार के लिए शानदार रहने वाला है. क्योंकि, करीब 30 कंपनियों को मार्केट रेगुलेटर SEBI से IPO के लिए मंजूरी मिल चुकी है. आने वाले आईपीओ से कंपनियां करीब 40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाएंगी.

मंजूरी मिलने का इंतजार

IPO बाजार में आने वाला साल भी जबरदस्त रह सकता है. लगातार बढ़ते निवेशकों के बीच कंपनियां अपनी पहचान छोड़ना चाहती हैं. यही वजह है कि कुल 43,659 करोड़ रुपए के IPO अभी कतार में हैं. करीब 38 कंपनियों ने IPO के लिए SEBI में DRHP फाइल कर रखा है. हालांकि, अभी तक इन कंपनियों को मंजूरी नहीं मिली है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें