नवरात्रि और फेस्टिव सीजन के दौरान यात्रियों की भीड़ को काबू करने के लिए रेलवे द्वारा लगातार त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. अब रेलवे ने यात्रियों को नई ट्रेन की भी सौगात दी है. केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को सिकंदराबाद से वास्को दा गामा के बीच चलने वाली द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से शुरू की गई है. ये ट्रेन गोवा को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से जोड़ेगी.

तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को मिलेगा फायदा

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सिकंदराबाद से वास्को-द-गामा (गाड़ी संख्या 17039)  यह ट्रेन 9 अक्टूबर 2024 से हर बुधवार और शुक्रवार को रात 10:05 बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी. वास्को-द-गामा से सिकंदराबाद (गाड़ी संख्या 17040) यह ट्रेन 10 अक्टूबर 2024 से हर गुरुवार और शनिवार को सुबह 09:00 बजे वास्को-द-गामा से रवाना होगी. ये सिकंदराबाद सुबह 06.20 बजे पहुंचेगी. ट्रेन से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों को गोवा जाने का विकल्प मिलेगा. साथ ही कर्नाटक के बड़े शहरों जैसे बल्लारी, होस्पेट, हुबली और धारवाड़ जाने वाले यात्रियों की भी सुविधाएं पूरी होंगी. 

वास्को-द-गामा - सिकंदराबाद एक्सप्रेस का टाइम टेबल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
वास्को-द-गामा - 9:00
मडगांव 9:30 9:35
सांवर्डे चर्च 9:49 9:50
कुलेम 10:15 10:20
केसल रॉक 11:30 11:35
लौंडा 12:10 12:12
धारवाड 13:38 13:40
हुबली 14:20 14:30
गदग 15:30 15:32
कोप्पल 16:18 16:20
होसपेट 17:00 17:05
बल्लारी 19:10 19:15
गुंतकल 20:40 20:55
डोन 22:50 22:55
कर्नूल सिटी 23:48 23:50
गदवाल 0:49 0:50
महबूबनगर 3:38 3:40
जडचर्ला 4:04 4:05
शादनगर 4:19 4:20
काचीगुड़ा 5:18 5:20
सिकंदराबाद 6:20 -

सिकंदराबाद - वास्को-द-गामा एक्सप्रेस का टाइम टेबल

 
स्टेशन आगमन प्रस्थान
सिकंदराबाद - 10:05
काचीगुड़ा 10:18 10:20
शादनगर 11:04 11:05
जडचर्ला 11:37 11:38
महबूबनगर 11:55 11:57
गदवाल 12:49 12:50
कर्नूल सिटी 13:50 13:52
डोन 15:20 15:25
गुंतकल 16:50 17:05
बल्लारी 18:35 18:40
होसपेट 19:50 19:55
कोप्पल 20:28 20:30
गदग 21:32 21:34
हुबली 22:50 23:00
धारवाड 23:23 23:25
लौंडा 0:50 0:52
केसल रॉक 1:30 1:40
कुलेम 3:20 3:25
सांवर्डे चर्च 3:44 3:45
मडगांव 4:15 4:20
वास्को-द-गामा 5:45 -

केंद्रीय मंत्री जयकिशन रेड्डी ने कहा सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय मानकों के साथ फिर से विकसित किया जा रहा है, जिस पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह काम 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. सिकंदराबाद स्टेशन, वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं को संचालित करने में, नई दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां से बेंगलुरु, तिरुपति, विशाखापत्तनम और नागपुर के लिए वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं.