पूर्व रेलवे (Eastern Railways) के आसनसोल मंडल के अण्डाल रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के काम की वजह से दिनांक 25 नवंबर से 29 नवंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है. इस नॉन इंटरलॉकिंग के काम की वजह से यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railways) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के अण्डाल रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के काम की वजह कुल 21 ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. रेलवे के इस फैसले के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

रद्द की जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1. गाड़ी संख्या- 12359, कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस 26 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

2. गाड़ी संख्या- 12360, पटना-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस 27 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी. 

3. गाड़ी संख्या- 13029, हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस    25 नवंबर, 2022 से 28 नवंबर, 2022 तक रद्द रहेगी.

4. गाड़ी संख्या- 13030, मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस    26 नवंबर, 2022 से 29 नवंबर, 2022 तक रद्द रहेगी.

5. गाड़ी संख्या- 13044, रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 26 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

6. गाड़ी संख्या- 13105, सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 26 नवंबर, 2022 से 28 नवंबर, 2022 तक रद्द रहेगी.

7. गाड़ी संख्या- 13106, बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 27 नवंबर, 2022 से 29 नवंबर, 2022 तक रद्द रहेगी.

8. गाड़ी संख्या- 13135, कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस    26 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

9. गाड़ी संख्या- 13136, जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस 27 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

10. गाड़ी संख्या- 13503, बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 26 नवंबर, 2022 से 28 नवंबर, 2022 तक रद्द रहेगी.

11. गाड़ी संख्या- 13504, हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस 27 नवंबर, 2022 से 29 नवंबर, 2022 तक रद्द रहेगी.

12. गाड़ी संख्या- 13137, कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस 28 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

13. गाड़ी संख्या- 13138, आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस 29 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

14. गाड़ी संख्या- 15234, दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस 27 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

15. गाड़ी संख्या- 15233, कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

16. गाड़ी संख्या- 13157, कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस 29 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

17. गाड़ी संख्या- 13158, मुजफ्फरपुर-कोलकाता तिरहुत एक्सप्रेस 30 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

18. गाड़ी संख्या- 15271, हावड़ा-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 30 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

19. गाड़ी संख्या- 15272, मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस 29 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

20. गाड़ी संख्या- 15661, रांची-कामाख्या एक्सप्रेस 30 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.

21. गाड़ी संख्या- 15662, कामाख्या-रांची एक्सप्रेस 29 नवंबर, 2022 को रद्द रहेगी.