PE/PM/PMM-2024 Exam Special Train: भारतीय रेलवे ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम(PE/PM/PMM) 2024 के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल द्वारा PE/PM/PMM-2024 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 09 जोड़ी यानी कुल 18 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेनें गया, डीडीयू, कटिहार, सहरसा, रक्सौल, मुज़फ्फरपुर और पटना के बीच चलाई जायेगी. ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा इन ट्रेनों का टाइम टेबल और रूट्स जारी किया गया है.

PE/PM/PMM-2024 Exam Special Train: पटना से पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन तक चलने वाली ट्रेनों का शेड्यूल 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पटना से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (ट्रेन संख्या 03205)21.06.24, 22.06.24 एवं 23.06.24 को शाम 07:30 बजे पटना से रवाना होगी. ये रात 11:30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय पहुंचेगी. रास्ते में ये ट्रेन दानापुर, बिहटा, आरा, बक्सर, रघुनाथपुर, धुधीया, गहमर, दिलदारनगर, जमालपुर पर रुकेगी. पं. दीन दयाल उपाध्याय से पटना  तक चलने वाली ट्रेन संख्या 03206 21.06.24, 22.06.24 एवं 23.06.24 को शाम 19:15 बजे रवाना होगी और सुबह 05:00 बजे पटना पहुंचेगी. ट्रेन आदमपुर, घोषवार, बक्सर, बरेनीया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कामाख्या स्टेशन पर रुकेगी. 

PE/PM/PMM-2024 Exam Special Train: एग्जाम स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल और रूट्स 

गाड़ी सं. कहां से प्रस्थान कहां तक आगमन परिचालन की तिथि इन स्टेशनों पर ठहराव
05563 रक्सौल 19:15 पटना 05:00 21.06.24, 22.06.24 एवं 23.06.24 आदमपुर, घोषवार, बक्सर, बरेनीया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कामाख्या
05564 पटना 19:10 रक्सौल 05:00 22.06.24 एवं 23.06.24 तुर्की, मोतिहारी, बगहा, रामनगर, नरकटियागंज, सिसवा, मझौली
05201 मुजफ्फरपुर 19:30 छपरा 23:00 22.06.24 एवं 23.06.24 हाजीपुर, सोनपुर, परमपुर, दिवानगंज, बख्तियारपुर, सोनपुर
05202 छपरा 01:00 मुजफ्फरपुर 04:00 21.06.24, 22.06.24 एवं 23.06.24 परसा बाजार, पुनपुन, पटोरी, नवादा, तारेगना, मेकदुमसराय, बेला, चाकंद
03397 पटना 01:00 गया 04:00 21.06.24, 22.06.24 एवं 23.06.24 परसा बाजार, पुनपुन, पटोरी, नवादा, तारेगना, मेकदुमसराय, बेला, चाकंद
03398 गया 20:00 पटना 23:00 21.06.24, 22.06.24 एवं 23.06.24 राजेन्द्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, खुसरुपुर, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, न्यू बख्तियारपुर, किऊल
03202 पटना 15:00 कटिहार 21:45 21.06.24, 22.06.24 एवं 23.06.24 राजेन्द्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, खुसरुपुर, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, न्यू बख्तियारपुर, किऊल
03201 कटिहार 22:15 पटना 05:30 21.06.24, 22.06.24 एवं 23.06.24 सासाराम, बख्तियारपुर, बेगूसराय, बछवारा, बरौनी
05268 मुजफ्फरपुर 22:30 भागलपुर 04:30 21.06.24 एवं 23.06.24 समस्तीपुर, बख्तियारपुर, बेगूसराय, बछवारा, किऊल
05267 भागलपुर 19:30 मुजफ्फरपुर 00:45 22.06.24 एवं 24.06.24 बेगूसराय, बछवारा, किऊल
03669 पटना 21:00 पं. दीन दयाल उपाध्याय 05:00 21.06.24 एवं 23.06.24 पुनपुन, तारेगना, जहानाबाद, मेकदुमसराय, बेला, गया, गुरु, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, टोरी
03670 पं. दीन दयाल उपाध्याय 19:30 पटना 03:00 22.06.24 एवं 24.06.24 पुनपुन, तारेगना, जहानाबाद, मेकदुमसराय, बेला, गया, गुरु, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, टोरी
05557 बेतिया 23:00 पटना 05:45 21.06.24 सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपराकोठी, मेहसी, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, वरीया, गोविंद, भगवानपुर, सरायरंजन, हाजीपुर, सोनपुर, पटोरी
05558 पटना 19:30 बेतिया 03:00 22.06.24 हाजीपुर, सोनपुर, परमपुर, दिवानगंज, बख्तियारपुर, सोनपुर

PE/PM/PMM-2024 Exam Special Train: सहरसा से पटना तक चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल

21.06.24 एवं 23.06.24 को सहरसा से पटना तक चलने वाली ट्रेन संख्या 05573 रात 10:30 बजे सहरसा से रवाना होगी और पटना सुबह 04:30 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 05574 22 जून और 24 जून को पटना से शाम 07.10 बजे प्रस्थान करेगी और सहरसा रात 02.30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन सीमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, बदलाघाट, मानसी, खगड़िया,साहिबपुर कमाल, लखमिनिया, बेगूसराय, बरौनी, बछवारा, विद्यापतिधाम, शाहपुरा पटोरा, देसरी, हाजीपुर, सोनपुर और पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी.