CTET Result 2023 declared: सीबीएसई ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (CTET 2022) के रिजल्ट जारी कर दिए है. इस परीक्षा में 9,55,869 कैंडीडेट्स पास हुए हैं. जिन कैंडीडेट्स ने CTET 2022 में भाग लिया था, वो अपना रिजल्ट CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. CTET Paper I और CTET Paper II में करीब 32 लाख कैंडीडेट्स ने भाग लिया था. 

CTET परीक्षा में कितने कैंडीडेट्स हुए पास

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि CTET 2022 में Paper I में 17,04,282 कैंडीडेट्स ने खुद को रजिस्टर किया था, जबकि 14,22,959 कैंडीडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया. इसमें से कुल 5,79,844 कैंडीडेट्स परीक्षा में सफल हुए हैं. ऐसे ही CTET 2022 में Paper II में 15,38,464 कैंडीडेट्स ने खुद को रजिस्टर किया था, जबकि 12,76,071 कैंडीडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया. इसमें से कुल 3,76,025 कैंडीडेट्स परीक्षा में सफल हुए हैं. इस प्रकार CTET 2022 कुल 32,43,746 कैंडीडेट्स ने खुद को रजिस्टर किया और इसमें से 26,99,030 कैंडीडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया. जिसमें से कुल 9,55,869 कैंडीडेट्स परीक्षा में सफल हुए हैं. 

कैसे चेक करें CTET 2022 के रिजल्ट

CTET 2022 का रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा. यहां आपको CTET December 2022 Result पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक अलग पेज खुलेगा, जहां आपको लॉगिन करने के लिए डीटेल्स भरना होगा. इसके बाद आप अपना CTET Dec2022 का रिजल्ट देख सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें