Global Update : ग्लोबल बाजारों से नरम संकेत, नए रिकॉर्ड बनने के बाद डाओ में गिरावट

ग्लोबल बाजारों से नरम संकेत. नए रिकॉर्ड बनने के बाद डाओ में गिरावट. डाओ की 6 दिन की तेजी पर ब्रेक, कल 530 अंक लुढ़का. दिन की ऊंचाई से 700 अंकों की गिरावट. नैस्डैक और S&P 500 में 0.7% की गिरावट. VIX 10% उछलकर 3 महीने की ऊंचाई पर. स्मॉलकैप शेयरों की पिटाई, 1.8% लुढ़का रसल 2000. 11 में से 10 सेक्टर्स पर बिकवाली का दबाव. दिग्गज IT शेयरों में बिकवाली कायम. Netflix के नतीजे अच्छे पर गाइडेंस ने किया निराश. सेमीकंडक्टर शेयरों में निचले स्तरों से खरीदारी.
Updated on: July 19, 2024, 11.00 AM IST,