New Governors List: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगभग 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की है. वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णनन माथुर  का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इन दोनों ही राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है. राजस्थान से भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद्र कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया है. इसके अलावा कई मौजूदा राज्यपालों के राज्य बदल दिए गए हैं और कुछ को अतिरिक्त राज्यों का कार्यभार दिया है. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

 

शिव प्रसाद शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया है. वहीं, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया. मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया. 

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के नए राज्यपाल 

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया है. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है. मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया. 

13 राज्यों में नए राज्यपाल और उप राज्यपाल की लिस्ट

  • के ति परनाइक- अरुणाचल प्रदेश
  • लक्ष्मण आचार्य – सिक्कम
  • ​​​​​​​सी पी राधाकृष्णन – झारखंड
  • शिव प्रताप शुक्ल – हिमाचल प्रदेश
  • गुलाब चंद कटारिया – असम
  • एस अब्दुल नजीर – आंध्र प्रदेश
  • बी बी हरिचंदन – छत्तीसगढ़
  • अनुसुइया उइके – मणिपुर
  • एल गणेशन – नगालैंड
  • पी चौहान – मेघालय
  • राजेंद्र व आर्लेकर – बिहार
  • रमेश बैस – महाराष्ट्र
  • बी डी मिश्रा – एल जी - लद्दाख

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

 भारत के संविधान के भाग छह के अनुच्‍छेद 155 अनुसार राज्‍यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा होती है. राज्‍यपाल की पदावधि पांच वर्ष होती है. हालांकि, राष्ट्रपति इससे पहले भी राज्यपाल को हटा सकते हैं या फिर उन्हें दूसरे राज्य या फिर एक से अधिक राज्य का राज्यपाल बना सकते हैं. राज्यपाल राज्य की विधायिका और कार्यपालिका का प्रमुख होता है. वह राज्य के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार काम करता है.