मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं. लगातार तीसरी बार. रिकॉर्ड बनाने में जवाहर लाल नेहरू की बराबरी. उनके बाद मोदी ही देश के इकलौते ऐसा प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. अब बात उनकी कैबिनेट की. कैबिनेट भी तैयार है. कुल 72 लोगों का मंत्रीमंडल है. लेकिन, मोदी ने खास ख्याल रखा है कि महिलाओं की भागीदारी अहम रहे. मोदी मंत्रिमंडल में महिला शक्ति को जगह दी गई है. इसके अलावा कैबिनेट मिनिस्टर्स के साथ राज्य मंत्री और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की लिस्ट भी जारी कर दी गई है.

मोदी मंत्रिमंडल में महिला शक्ति को मिली जगह

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मोदी कैबिनेट में कुल 7 महिलाओं को जगह मिली है. इसमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बम्भानिया शामिल हैं. हालांकि, इनका पोर्टफोलियो क्या होगा अभी जारी नहीं किया गया है. लेकिन, उम्मीद के मुताबिक, सभी को कैबिनेट, राज्य मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की लिस्ट में शामिल किया जाएगा. 

मोदी कैबिनेट में इस बार क्या खास है?

30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों की लिस्ट में 27 OBC, 10 SC, 5 ST और 5 अल्पसंख्यक सांसदों को शामिल किया गया है. इनमें 11 मंत्री NDA घटक दलों से हैं. 43 मंत्री 3 या ज्यादा बार से सांसद रह चुके हैं. 39 मंत्री पहले भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. 23 मंत्री ऐसे हैं, जो पहले राज्यों की कैबिनेट में शामिल रहे हैं. 34 मंत्री विधानसभाओं में चुने जा चुके हैं.

Modi 3.0 कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट:

  1. प्रधानमंत्री- नरेंद्र मोदी

केंद्रीय मंत्री

  1. राजनाथ सिंह
  2. अमित शाह
  3. नितिन गडकरी
  4. जे पी नड्डा
  5. शिवराज चौहान
  6. निर्मला सीतारमण
  7. एस जयशंकर
  8. मनोहर लाल
  9. एच डी कुमारस्वामी
  10. पीयूष गोयल
  11. धर्मेंद्र प्रधान
  12. जीतन राम मांझी
  13. राजीव रंजन ललन सिंह
  14. सर्बानंद सोनोवाल
  15. डा. वीरेंद्र कुमार
  16. राम मोहन नायडू
  17. प्रह्लाद जोशी
  18. जुएल ओरांव
  19. गिरिराज सिंह
  20. अश्विनी वैष्णव
  21. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  22. भूपेंद्र यादव
  23. गजेंद्र सिंह शेखावत
  24. अन्नपूर्णा देवी
  25. किरेन रिजिजू
  26. हरदीप सिंह पूरी
  27. मनसुख मांडविया
  28. जी किशन रेड्डी
  29. चिराग पासवान
  30. सी आर पाटिल

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

  1. इंद्रजीत सिंह
  2. डॉ जितेंद्र सिंह
  3. अर्जुन राम मेघवाल
  4. प्रतापराव जाधव
  5. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

  1. जितिन प्रसाद
  2. श्रीपद यशो नाइक
  3. पंकज चौधरी
  4. कृष्णपाल गुर्जर
  5. रामदास अठावले
  6. रामनाथ ठाकुर
  7. नित्यानंद राय
  8. अनुप्रिया पटेल
  9. वी सोमन्ना
  10. चंद्रशेखर पेम्मासानी
  11. एस पी सिंह बघेल
  12. शोभा करांदलाजे
  13. कीर्तिवर्धन सिंह
  14. बीएल वर्मा
  15. शांतनु ठाकुर
  16. सुरेश गोपी
  17. डॉ एल मुरुगन
  18. अजय टम्टा
  19. बंडी संजय कुमार
  20. कमलेश पासवान
  21. भागीरथ चौधरी
  22. सतीश चंद दूबे
  23. संजय सेठ
  24. रवनीत सिंह बिट्टू
  25. दुर्गादास उड़के
  26. रक्षा खडसे
  27. सुकांता मजूमदार
  28. सावित्री ठाकुर
  29. तोखन साहू
  30. राजभूषण चौधरी
  31. नारायणा नायकर
  32. हर्ष मल्होत्रा
  33. नीमूबेन बमभानिया
  34. मुरलीधर मोहोल
  35. जॉर्ज कुरियन
  36. पबित्रा मार्गरिटा