Modi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने रविवार को शपथ ली और यह संख्या अधिकतम स्वीकृत संख्या 81 से केवल नौ कम है. इससे पहले, 2019 से 2024 तक मोदी की पूर्ववर्ती सरकार की मंत्रिमपरिषद में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 78 रही थी. मौजूदा मंत्रिपरिषद की संख्या इससे छह कम है. मोदी की पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद 2021 में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 78 हो गई थी लेकिन नयी मंत्रिपरिषद से शपथ लेने से पहले सरकार में मंत्रियों की संख्या 72 थी. 

Modi 3.0 में मंत्रियों की कुल संख्या

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी सहित अधिकतम 31 कैबिनेट मंत्री हैं. इसके अलावा पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री हैं. 

Modi 2.0 में कैसा था मंत्रिमंडल

मोदी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में 26 कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 42 राज्य मंत्री शामिल थे. जुलाई 2021 में जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, तब 30 कैबिनेट मंत्री, 2 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 45 राज्य मंत्री के साथ इसमें अधिकतम 78 मंत्री थे. 

अधिकतम कितनी हो सकती है मंत्रियों की संख्या

आपको बता दें आजादी के बाद लागू हुए संविधान में मंत्रिमंडल के मंत्रियों की कोई अधिकतम सीमा नहीं थी. लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में NDA ने संविधान में एक संसोधन किया जिसके बाद से मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या को निर्धारित किया गया है.

संविधान के अनुच्छेद 75 के आर्टिकल 1 क्लॉज 1A के मुताबिक, मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15% से ज्यादा नहीं हो सकती है. वर्तमान में लोकसभा में 543 सदस्य हैं, 15% यानी मंत्रिपरिषद में अधिकतम 81 मंत्री हो सकते हैं. इसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होता है. 

2019 में क्या स्थिति थी?

मई 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्री शामिल थे. मई 2014 में जब भाजपा कांग्रेस को हराकर सत्ता पर काबिज हुई थी, तब मंत्रिपरिषद में 24 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री समेत 46 मंत्री थे. इनमें खुद प्रधानमंत्री भी शामिल थे. 

मनमोहन सरकार का मंत्रिमंडल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मई 2009 में प्रधानमंत्री समेत मंत्रियों की अधिकतम संख्या 79 थी. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के पहले कार्यकाल के दौरान भी मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 79 थी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में 1999 में 74 मंत्री थे. 

Modi 3.0 Cabinet Full List:

प्रधानमंत्री -     नरेंद्र मोदी

केंद्रीय मंत्री

  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गडकरी    
  • जे पी नड्डा
  • शिवराज चौहान
  • निर्मला सीतारमण
  • एस जयशंकर
  • मनोहर लाल
  • एच डी कुमारस्वामी
  • पीयूष गोयल
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • जीतन राम मांझी
  • राजीव रंजन ललन सिंह
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • डा. वीरेंद्र कुमार
  • राम मोहन नायडू
  • प्रह्लाद जोशी
  • जुएल ओरांव
  • गिरिराज सिंह
  • अश्विनी वैष्णव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • भूपेंद्र यादव
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • अन्नपूर्णा देवी
  • किरेन रिजिजू
  • हरदीप सिंह पूरी
  • मनसुख मांडविया
  • जी किशन रेड्डी
  • चिराग पासवान
  • सी आर पाटिल

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

  1. इंद्रजीत सिंह
  2. डॉ जितेंद्र सिंह
  3. अर्जुन राम मेघवाल
  4. प्रतापराव जाधव
  5. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

  1. जितिन प्रसाद
  2. श्रीपद यशो नाइक
  3. पंकज चौधरी
  4. कृष्णपाल गुर्जर
  5. रामदास अठावले
  6. रामनाथ ठाकुर
  7. नित्यानंद राय
  8. अनुप्रिया पटेल
  9. वी सोमन्ना
  10. चंद्रशेखर पेम्मासानी
  11. एस पी सिंह बघेल
  12. शोभा करांदलाजे
  13. कीर्तिवर्धन सिंह
  14. बीएल वर्मा
  15. शांतनु ठाकुर
  16. सुरेश गोपी
  17. डॉ एल मुरुगन
  18. अजय टम्टा
  19. बंडी संजय कुमार
  20. कमलेश पासवान
  21. भागीरथ चौधरी
  22. सतीश चंद दूबे
  23. संजय सेठ
  24. रवनीत सिंह बिट्टू
  25. दुर्गादास उड़के
  26. रक्षा खडसे
  27. सुकांता मजूमदार
  28. सावित्री ठाकुर
  29. तोखन साहू
  30. राजभूषण चौधरी
  31. नारायणा नायकर
  32. हर्ष मल्होत्रा
  33. नीमूबेन बमभानिया
  34. मुरलीधर मोहोल
  35. जॉर्ज कुरियन
  36. पबित्रा मार्गरिटा