स्कूटर हो या बाइक, चलती पेट्रोल से ही है. इसके अलावा कमर्शियल व्हीकल के लिए डीजल भी बहुत जरूरी है. इसलिए पेट्रोल और डीजल का भाव दैनिक भाव हर आम इंसान के लिए काफी अहम होता है. 9 अगस्त के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 9 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन आम लोगों की तरफ से काफी समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की मांग की जा रही है. हालांकि मार्च में कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया था. 

मार्च में सस्ती हुई थी कीमत

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया था. पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2-2 रुपए प्रति लीटर सस्ती की गई थीं लेकिन उसके बाद से OMCs की ओर से आम लोगों कोई खुशखबरी नहीं दी गई है. 

तेल कंपनियां जारी करती हैं दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

यहां जानें आपके शहर का हाल

शहर      पेट्रोल     डीजल

दिल्ली     94.72     87.62

मुंबई     103.94     89.97

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई     100.85     92.44

बेंगलुरु     102.86     88.94

लखनऊ     94.65     87.76

नोएडा     94.66     87.76

गुरुग्राम     94.98     87.85

चंडीगढ़     94.24     82.40

पटना     105.42     92.27