पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों को अभी भी राहत की उम्मीद है. हालांकि केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. तेल कंपनियों ने 22 अगस्त 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 22 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि कुछ महीने पहले तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के भाव में संशोधन किया गया था. 

मार्च में घटाए गए थे दाम

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आखिर बार मार्च में बदला गया था. मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव किया गया था लेकिन इसके बाद से लेकर आज तक कोई बड़ी राहत नहीं दी गई थी. हालांकि लोगों को केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से राहत की उम्मीद लगी रहती है.

OMCs अपडेट करती हैं कीमत

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

यहां जानें आपके शहर का हाल

शहर      पेट्रोल     डीजल

दिल्ली     94.72     87.62

मुंबई     103.94     89.97

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई     100.85     92.44

बेंगलुरु     102.86     88.94

लखनऊ     94.65     87.76

नोएडा     94.66     87.76

गुरुग्राम     94.98     87.85

चंडीगढ़     94.24     82.40

पटना     105.42     92.27